
न्यूड वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, तंग आकर युवक ने दी जान, आरोपी अरेस्ट
AajTak
देश भर में साइबर क्राइम के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और इसकी चपेट में आये लोगों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ अपनी जान तक देनी पड़ जाती है. ऐसा ही एक मामला सूरत से सामने आया है. यहां सोशल मीडिया के जरिये एक 23 वर्षीय युवक को न्यूड वीडियो कॉल के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल किया गया. इससे तंग आकर बदनामी के डर से युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
सूरत में साइबर अपराधियों की करतूत के कारण एक युवक ने आत्महत्या कर ली थी. इस मामाले में पुलिस ने जांच करते हुए एक नाबालिग सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है. राजस्थान के अलवर का रहनेवाला शख्स को सूरत पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम बरकत अली है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह लोगो के लिए 'परी' है.
इस परी ने कई लोगों को अबतक अपने जाल में फंसाया है. सूरत के कतारगाम इलाके में रहनेवाले एक 23 वर्षीय युवक को भी इस परी ने व्हाट्सएप कॉल के जरिये संपर्क किया. दोनों में बातचीत हुई फिर वीडियो कॉल किया. वीडियो कॉल के बाद लड़के को उसका एक वीडियो आया जिसमें वो न्यूड चैट करते नजर आ रहा था. इसके बाद इस परी ने उसको ब्लैकमेलिंग करना शुरू कर दिया.
पैसे न देने पर उसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी. पहले 4500 रुपये फिर 3500 रुपये ले लिए और लगातार और पैसे को लेकर धमका रहा था. युवक ने आखिरकार बदनामी के डर से गत 9 सितम्बर को अपने घर में पंखे से लटकर आत्महत्या कर ली. सामान्य परिवार और शांत स्वभाव के लड़के की सुसाइड पुलिस के लिए गुत्थी बन गयी थी.
आखिरकार परिजनों ने उसके मोबाइल फोन को खंगाला तो पता चला कि उसके व्हाट्सएप में परी नाम से प्रोफाइल बना रखी है. उससे उसकी बातचीत हो रही थी. चैट में उसके न्यूड फोटो और वीडियो कॉल थे. पैसे को लेकर ब्लैकमेल किया जा रहा था. परिजनों ने पुलिस से संपर्क कर इसकी जानकारी दी. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तफ्तीश शुरू की और परी की तलाश करते हुए राजस्थान के अलवर पहुंची.
पांच दिनों तक रेकी की और आखिरकार परी उर्फ बरकत अली को धर दबोचा. इस मामले में सिम कार्ड उपलब्ध करवाने वाले एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया है. सूरत पुलिस ऐसे ट्रैप में फंसने वाले लोगों से भी अपील कर रही है कि ब्लैकमेलिंग का शिकार न बने और पुलिस से संपर्क करे. पुलिस उसका नाम गुप्त रखकर जांच करेगी और उसको ऐसे ब्लैकमेलरों से बचाएगी.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.






