
हिंदू युवक के साथ बाइक पर जा रही थी मुस्लिम महिला, रास्ता रोक शौहर को लगवाया फोन
AajTak
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू से एक चौंकाने वाली घटना सामने आ रही है जहां कुछ लोगों ने बाइक पर हिंदू युवक के साथ बैठी महिला के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उसे अकेले ही वहां से घर जाने को विवश कर दिया.
एक हिंदू युवक के साथ बाइक पर मुस्लिम महिला को बैठे देख दो अजनबियों ने उनका रास्ता रोका और उनसे बदसलूकी करने लगे. उन्होंने महिला से अपने शौहर को फोन लगवाया और फिर अजनबियों उनसे बात की. उसके बाद महिला को बाइक से उतरवाकर अकेले की घर जाने को मजबूर किया. घटना कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू की है. In connection with the case of assault on a bike rider travelling alongwith a woman of different faith,@BlrCityPolice has acted swiftly, identified & secured 2 accused persons. A case is registered & legal action is initiated. My Govt. deals with such incidents with an iron hand.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










