
'हो सकता है बड़ा हादसा', एक दिन पहले ही समिति के सदस्य ने कर दिया था आगाह, किसी ने नहीं दिया ध्यान
AajTak
समिति के सदस्यों में से एक पप्पू यादव को रोड सेवा की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. पप्पू यादव ने दुर्घटना से एक दिन पहले मुख्य आयोजक देव प्रकाश मधुकर और स्थानीय पुलिस को उचित पार्किंग सुविधा नहीं होने के कारण कुप्रबंधन को लेकर सचेत किया था.
हाथरस भगदड़ हादसे में पुलिस ने आयोजन समिति से जुड़े 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने मुख्य आयोजक देव प्रकाश मधुकर पर 1 लाख रुपए का इनाम रखा है. समिति के एक सदस्य ने बताया कि मधुकर और स्थानीय पुलिस को घटना से एक दिन पहले संभावित कुप्रबंधन के बारे में सतर्क किया गया था.
'एक दिन पहले किया था आगाह'
समिति के सदस्यों में से एक पप्पू यादव को रोड सेवा की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. पप्पू यादव ने दुर्घटना से एक दिन पहले मुख्य आयोजक देव प्रकाश मधुकर और स्थानीय पुलिस को उचित पार्किंग सुविधा नहीं होने के कारण कुप्रबंधन को लेकर सचेत किया था.
चश्मदीदों का कहना है कि सड़क गाड़ियों से खचाखच भरी हुई थी, जिससे बाहर निकलने का रास्ता संकरा हो गया था जो दुर्घटना का एक कारण बना. आजतक से बात करते हुए पप्पू यादव ने कहा, 'मैंने रोड सेवा करने से इनकार कर दिया क्योंकि उनके पास पार्किंग की कोई उचित व्यवस्था नहीं थी और कई गाड़ियों के आने की वजह से यह अराजकता पैदा हुई.'
पुलिस ने भी नहीं दिया ध्यान
उन्होंने कहा, 'घटना से एक दिन पहले जब मैं स्थिति का जायजा लेने पहुंचा तो मुझे समस्या का एहसास हुआ. मैंने देव प्रकाश मधुकर को बताया लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया. मैंने स्थानीय पुलिस से भी एक सड़क को ब्लॉक करने के लिए कहा था. लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया.'

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










