
'होश में नहीं हैं, थक चुके हैं, कोई ऑफर नहीं दिया...', नीतीश को लेकर तेजस्वी ने क्या-क्या कह डाला?
AajTak
तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार की हालत ये हो चुकी है कि उन्हें अब कोई राजनीतिक बयान देने के लिए प्रेस रिलीज का सहारा लेना पड़ता है. वह हाईजैक हो चुके हैं. दो चार लोग हैं, जिसमें कुछ दिल्ली में हैं और कुछ पटना में हैं. वही लोग अपने फायदे के लिए भाजपा के साथ मिलकर सरकार चला रहे हैं.
बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रविवार को कार्यकर्ता दर्शन कार्यक्रम के तहत मोतिहारी पहुंचे. यहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में नीतीश कुमार, भाजपा और प्रशांत किशोर पर जमकर जुबानी हमला किया. तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के उस बयान जिसमें उन्होंने कहा था कि अब वह कभी इधर-उधर नहीं जाएंगे, पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी. तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार पूरी तरह हाईजैक हो चुके हैं. उनके कुछ बोलने और नहीं बोलने से कोई फर्क नहीं पड़ता.
तेजस्वी यादव ने कहा, 'नीतीश कुमार की हालत ये हो चुकी है कि उन्हें अब कोई राजनीतिक बयान देने के लिए प्रेस रिलीज का सहारा लेना पड़ता है. वह हाईजैक हो चुके हैं. दो चार लोग हैं, जिसमें कुछ दिल्ली में हैं और कुछ पटना में हैं. वही लोग अपने फायदे के लिए भाजपा के साथ मिलकर सरकार चला रहे हैं. मुख्यमंत्री अपने होश में नहीं हैं. वह अब कोई निर्णय लेने लायक नहीं रह गए हैं, थक चुके हैं. उन्हें अपने साथ लेने का कोई सवाल ही नहीं है. उन्हें स्थिर रहने दीजिए. लालू का अपना अलग अंदाज है, उन्हें किसी ने कोई ऑफर नहीं दिया था.'
यह भी पढ़ें: 'हम दो बार गलती से इधर-उधर चले गए थे, अब हमेशा साथ रहेंगे', लालू के ऑफर पर बोले नीतीश
'प्रशांत किशोर वहीं जाते हैं जहां शूटिंग चल रही होती है'
प्रशांत किशोर पर कटाक्ष करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, 'इन लोगों ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन को हाईजैक करने का प्रयास किया है. छात्रों का पहले से ही कहना था कि आंदोलन का राजनीतिकरण नहीं करना है, फिर भी ये लोग वहां जाकर नेतागिरी कर रहे हैं और छात्रों को पिटवा रहे हैं. पहले ये लोग कहां थे? हम लोगों ने नवंबर में ही विधानसभा में पेपर लीक के मुद्दे को लेकर प्रस्ताव लाया था और दो-दो बार मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था.' प्रशांत किशोर के वैनिटी वैन पर तेजस्वी ने चुटकी लेते हुए कहा, 'वैनिटी वैन में तो हीरो-हीरोइन रहते हैं. प्रशांत किशोर उसी जगह पर जाते हैं जहां शूटिंग होती है. यहां भी शूटिंग हो रही है और एक्टर एक्टिंग कर रहा है.'
अमित शाह के कहने पर नीतीश ने PK को JDU में लिया

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










