
होली से पहले Flight Tickets छूने लगे आसमान, कई रूट्स पर दोगुना किराया
AajTak
होली से पहले फ्लाइट टिकटों के दाम आसमान छूने लगे हैं. दिल्ली से पटना और मुंबई से वाराणसी जैसे प्रमुख रूट्स पर किराया महंगा हो गया है. इंडिगो और एअर इंडिया की उड़ानों में होली से पहले और होली के बाद के किरायों में साफ अंतर देखने को मिल रहा है.
होली का त्योहार जैसे-जैसे करीब आ रहा है, इस मौके पर घर लौटने वालों की भीड़ बढ़ने लगी है. ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट और बसों में सीटों के लिए मारामारी एक बार फिर देखने को मिल सकती है. रेलवे ने भी होली के लिए स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत कर दी है. इस बीच हवाई यात्रा की टिकटे भी महंगी हो गई हैं. त्योहार से पहले फ्लाइट टिकटें आसमान छूने लगी हैं.
कई रूट्स पर किराया लगभग दोगुना हो गया है. होली के बाद और होली से पहले के दामों में साफ अंतर देखने को मिल रहा है. दिल्ली से पटना हो या मुंबई से वाराणसी, अगर आप होली से पहले हवाई यात्रा करने की सोच रहे हैं तो आपको महंगे दाम चुकाने पड़ सकते हैं.
दिल्ली से पटना जाना महंगा
अगर आप इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Delhi) से जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Patna) के लिए उड़ान भरने की सोच रहे हैं, तो होली से पहले टिकट की कीमतें आपके जेब पर भारी पड़ सकती हैं.
होली से एक दिन पहले टिकट की शुरुआती कीमत 7 हजार से अधिक में मिल रही हैं. वहीं, होली के दिन कुछ फ्लाइट्स में किराया ₹5,500 से भी कम देखने को मिल रहा है. 10 मार्च तक दिल्ली–पटना रूट पर किराया घटकर ₹4,500 से थोड़ा अधिक बता रहा है.
यही हाल आपको एअर इंडिया की फ्लाइट्स में भी देखने को मिलेगा. जहां भी होली से पहले रेट्स 12 हजार के करीब और होली के के बाद 5 हजार से कुछ ज्यादा दिखाई दे रहे हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










