
‘होली में जिन्हें रंग से परहेज है, वे देश छोड़कर चले जाएं...’ बोले यूपी के मंत्री संजय निषाद
AajTak
उत्तर प्रदेश के मंत्री संजय निषाद ने होली को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जिन्हें रंगों से परहेज है, वे घर में रहें और जिन्हें तलवार पसंद है, वे देश छोड़कर चले जाएं. संजय निषाद ने संभल के सीओ अनुज चौधरी के उस बयान का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि होली खेलने की इच्छा और क्षमता रखने वाले ही बाहर निकलें, बाकी घर में नमाज अदा करें.
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद ने होली को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जिन्हें रंगों से परहेज है, वे घर में रहें और जिन्हें तलवार पसंद है, वे देश छोड़कर चले जाएं. मंत्री संजय निषाद का यह बयान यूपी के संभल जिले में पुलिस अधिकारी अनुज चौधरी द्वारा दिए गए बयान के समर्थन में आया है.
संभल के सीओ द्वारा होली को लेकर दिए गए बयान का समर्थन करते हुए मंत्री संजय निषाद ने कहा कि वो चाहते हैं कि शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाई जाए. अनुज चौधरी ने कौन-सा गलत कह दिया. जिसको संस्कार पसंद ना हो और जिसे तलवार पसंद हो, वो देश छोड़ के चले जाएं. मंत्री ने कहा कि जिन्हें संस्कार पसंद हों वो रहें.
यहां देखें Video
उन्होंने कहा कि जिसे रंग खराब लगता है, वो घर में रह जाएं. अगर किसी को रंग खराब लगता है, और उसे किसी ने लगा दिया तो झगड़ा होगा. जिसके अंदर रंग के प्रति नफरत है, वो घर में रहे. नफरती लोगों की यहां कोई जगह नहीं है. संजय निषाद ने कहा कि संभल के सीओ ने गलत क्या कहा? उन्होंने तो सिर्फ यही कहा कि होली का त्योहार शांति से मनाया जाए. जिन्हें संस्कृति पसंद नहीं, जिन्हें रंगों से परहेज है, वे घर में रहें.
संभल के सीओ अनुज चौधरी का बयान क्या था?
कुछ दिन पहले संभल में पीस कमेटी की बैठक के बाद सीओ अनुज चौधरी ने कहा था कि जो लोग इसमें नहीं आए हैं, उनको बता दिया जाए कि साल में 52 बार जुमा आता है, लेकिन होली एक दिन. जिसको होली खेलनी हो और जिस भाई के अंदर होली खेलने की कैपेसिटी हो, वही इंसान घर से बाहर निकले, वरना घर के अंदर रहकर ही नमाज पढ़ें. पुलिस-प्रशासन किसी भी तरह का उपद्रव बर्दाश्त करने में मूड में नहीं है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










