
होली पर भीड़ नियंत्रण के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर विशेष तैयारियां, जगह-जगह बनाए गए मिनी कंट्रोल रूम
AajTak
होली के त्योहार को देखते हुए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जगह-जगह मिनी कंट्रोल रूम बनाए गए हैं. दरअसल, महाकुंभ के दौरान नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मच गई थी, जिसके कारण 18 लोगों की मौत भी हुई थी. इसलिए भारतीय रेलवे ने होली पर भीड़ को कंट्रोल करने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं. देखें.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.











