होली के दिन भारत-पाक में महामुकाबला? जान लें टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल का पूरा समीकरण
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारत और पाकिस्तान अलग-अलग ग्रुप में हैं. दोनों टीमें टॉप-2 में जगह बनाती हैं तो सेमीफाइनल में भिड़ सकती हैं. हालांकि, अगर सेमीफाइनल भारत-पाकिस्तान के बीच होता है, तो मैच मुंबई के बजाय कोलंबो में खेला जाएगा, जो हाइब्रिड समझौते का हिस्सा है.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने सबसे अहम दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है. 20 टीमों से शुरू हुआ यह टूर्नामेंट अब 8 टीमों तक सिमट गया है. सुपर-8 का पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होना था, लेकिन बारिश के कारण एक भी गेंद फेंके बिना मैच रद्द हो गया. ऐसे में वो 4 टीमें कौन होंगी जो सेमीफाइनल तक पहुंचेंगी ये देखना दिलचस्प हो गया है. वहीं, एक चर्चा भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर भी है.
ग्रुप स्टेज में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच हुआ था. जिसमें टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी. ऐसे में अब फैन्स के मन में ये सवाल भी है कि क्या दोनों टीमें एक और बार इस टूर्नामेंट में भिड़ सकती हैं या नहीं. तो आइए आपको इसका जवाब देते हैं.
भारत-पाकिस्तान फिर आमने-सामने आ सकते हैं?
इस टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज में भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में थे. दोनों टीमों के बीच मुकाबला भी हुआ, जिसमें भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की. मैच से पहले काफी विवाद हुआ था. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बहिष्कार की बात भी कही थी और आईसीसी अधिकारियों को लाहौर तक जाना पड़ा था. लेकिन आखिरकार मैच खेला गया और मैदान पर भारत का दबदबा दिखा.
यह भी पढ़ें: 'गुस्सा छोड़ दो भाई...', सूर्यकुमार यादव और कुलदीप यादव में हुई सुलह, पाकिस्तान मैच में भिड़ंत के बाद कप्तान ने यूं मनाया, VIDEO
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत का रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का है, जो उसकी मजबूती को दिखाता है. अब सुपर-8 में भारत और पाकिस्तान अलग-अलग ग्रुप में हैं.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












