
'होर्मुज बंद करने वाले ईरान के नौसेना कमांडर को उतारा मौत के घाट', जंग के बीच इजरायल का बड़ा दावा
ABP News
'होर्मुज बंद करने वाले ईरान के नौसेना कमांडर को उतारा मौत के घाट', जंग के बीच इजरायल का बड़ा दावा
ईरान और इजरायल के बीच छिड़ी जंग अब और भयानक रूप ले सकती है. एक इजरायली अधिकारी ने बताया कि ईरान के विशिष्ट नौसैनिक बल के कमांडर अलीरेज़ा तंगसिरी दक्षिणी ईरान में एक हमले में मारे गए हैं.
ईरान के शक्तिशाली इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर के नौसैनिक विंग के प्रमुख तंगसिरी की मौत पोर्ट शहर बंदर अब्बास में हुए हमले में हुई. अधिकारी ने बताया कि कमोडोर तंगसिरी होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने की निगरानी के लिए जिम्मेदार थे. इस अहम जलमार्ग पर ईरान के नियंत्रण ने मध्य पूर्व से तेल और गैस की आपूर्ति को पूरी तरह से बाधित कर दिया है.
More Related News













