
ड्रोन डील से दहला मिडिल ईस्ट! रूस-ईरान की सीक्रेट पार्टनरशिप का हुआ बड़ा खुलासा, अब क्या करेंगे ट्रंप
ABP News
Russia Iran Relations: पश्चिमी खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक, रूस ईरान को ड्रोन, दवाइयां और खाद्य सामग्री की सप्लाई पूरी करने के करीब है.
Russia Iran Relations: पश्चिमी खुफिया एजेंसियों ने बड़ा दावा किया है कि रूस, ईरान को ड्रोन, दवाइयां और खाने-पीने का सामान भेजने के करीब है. बताया जा रहा है कि यह सब अमेरिका और इज़रायल के तेहरान पर हमलों के बाद हुई गुप्त बातचीत का नतीजा है. अगर यह सही साबित होता है, तो युद्ध शुरू होने के बाद पहली बार रूस, ईरान को सीधे तौर पर घातक हथियार देगा.
Finacial Times की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और इज़रायल के हमलों के कुछ ही दिनों बाद रूस और ईरान के बड़े अधिकारियों के बीच ड्रोन भेजने को लेकर गुप्त बातचीत शुरू हुई थी. दो अधिकारियों ने बताया कि यह काम मार्च की शुरुआत में शुरू हुआ और महीने के अंत तक पूरा हो सकता है.
ड्रोन के साथ दवा और खाने की सप्लाई
जानकारी के अनुसार, रूस सिर्फ ड्रोन ही नहीं बल्कि दवाइयां और खाने का सामान भी ईरान भेज रहा है. मॉस्को पहले से ही तेहरान को सैटेलाइट तस्वीरें, निशाना लगाने से जुड़ी जानकारी और खुफिया मदद देता रहा है. यह पहली बार होगा जब रूस युद्ध शुरू होने के बाद ईरान को ड्रोन जैसे खतरनाक हथियार भेजेगा. हालांकि क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि इस समय कई गलत खबरें चल रही हैं, लेकिन उन्होंने यह माना कि ईरान के साथ बातचीत जारी है.













