
'हम दलाल देश नहीं बन सकते...', ऑल पार्टी मीटिंग में विपक्ष ने पाकिस्तान को लेकर किया सवाल तो बोले विदेश मंत्री जयशंकर
ABP News
'हम दलाल देश नहीं बन सकते...', ऑल पार्टी मीटिंग में विपक्ष ने PAK से जुड़े सवाल पर जयशंकर
मिडिल ईस्ट में जारी संकट को लेकर बुधवार (25 मार्च 2026) को ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई. इसमें विदेश मंत्री एस जयशंकर से ईरान अमेरिका जंग में पाकिस्तान की मध्यस्थता को लेकर सवाल किया गया. इस पर विदेश मंत्री ने बताया कि पीएम मोदी ने जंग खत्म करने की बात कही है कि क्योंकि इससे सभी को नुकसान हो रहा है. वार्ता में पाकिस्तान की मध्यस्थता से जुड़े सवाल पर जयशंकर ने दो टूक कहा कि हम हम दलाल देश नहीं हो सकते हैं.
विदेश मंत्री का ये बयान ऐसे समय में आया है जब पाकिस्तान ने अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध में खुद को संभावित मध्यस्थ के रूप में पेश किया. PAK प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, 'मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए चल रहे कूटनीतिक प्रयासों का पाकिस्तान स्वागत करता है. अमेरिका और ईरान की सहमति के साथ पाकिस्तान इस बातचीत को आसान बनाने के लिए मेजबानी को तैयार है.'
सूत्रों के मुताबिक ऑल पार्टी मीटिंग में विपक्ष ने पूछा कि पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच क्या बातचीत हुई. इस पर विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया कि पीएम ने उन्हें (ट्रंप) कहा कि युद्ध समाप्त होना चाहिए क्योंकि इसका नुकसान हो रहा है.
(ये स्टोरी अपडेट की जा रही है...)

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












