
भारत ने पाकिस्तान को फिर लगाई लताड़, विदेश मंत्रालय ने क्यों दी गिरेबान में झांकने की नसीहत? जानें पूरा मामला
ABP News
पाकिस्तान ने दिल्ली की एक अदालत में कश्मीरी नेता आसिया अंद्राबी को उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के पूरे मामले को खारिज कर दिया है. इसपर भारतीय विदेश मंत्रालय ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है.
पाकिस्तान की तरफ से बैन एक आतंकवादी संगठन से जुड़े न्यायिक मामलों पर बयान दिया गया. इस बयान को लेकर विदेश मंत्रालय ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने बताया कि हम पाकिस्तान की तरफ से बैन आतंकवादी संगठन और उसके सदस्यों के समर्थन में जारी बयान को स्पष्ट रूप से खारिज करते हैं. भारत के आंतरिक मामलों या उसके न्यायिक प्रक्रियाओं पर टिप्पणी करने का पाकिस्तान को अधिकार नहीं है.
इसके अलावा विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि हालांकि, इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है कि एक ऐसा देश, जो लंबे समय से आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है, उसने हिंसा और बेगुनाह लोगों की हत्या को सही ठहराने वाला ऐसा बयान दिया है. झूठ फैलाने और बेतुकी बातें करने के बजाय, पाकिस्तान को उन गंभीर और सुनियोजित मानवाधिकार उल्लंघनों पर आत्ममंथन करना चाहिए, जिन्हें वह लगातार अंजाम दे रहा है.
Our response to media queries regarding statement made by Pakistan on judicial matters concerning a banned terrorist organisation🔗 https://t.co/A5N1Fh9igT pic.twitter.com/4euQi5Smms

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












