
'पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से जल्द निकलेंगे और शिप...', सर्वदलीय बैठक में सरकार ने क्या-क्या बताया
ABP News
Iran Iseal US War: बैठक में स्ट्रेट ऑफ हॉर्मोज की स्थिति पर भी चर्चा हुई, जिसे लेकर वैश्विक स्तर पर चिंता बनी हुई है. सरकार ने बताया कि अभी तक हमारे 4 शिप वहां से निकल चुके हैं.
मीडिल ईस्ट की स्थिति पर डेढ़ घंटे चली ऑल पार्टी मीटिंग में पेट्रोलियम मंत्री और विदेश मंत्री ने विपक्ष के सवालों के जवाब दिए. सरकार ने बताया गया किसी तरह की पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स की कोई कमी नहीं है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य बनी हुई है.
बैठक में स्ट्रेट ऑफ हॉर्मोज की स्थिति पर भी चर्चा हुई, जिसे लेकर वैश्विक स्तर पर चिंता बनी हुई है. सरकार ने बताया कि अभी तक हमारे 4 शिप्स वहां से निकल चुके हैं और कुछ और जल्दी निकलेंगे. ये हमारे लिए बड़ी बात है. कई देशों के शिप्स अभी फंसे हुए हैं.” इस जानकारी को भारत की कूटनीतिक और रणनीतिक सफलता के तौर पर देखा जा रहा है.
पाकिस्तान की मध्यस्थता पर सरकार ने क्या कहा?
हाल के अंतरराष्ट्रीय तनाव, खासकर ईरान से जुड़े हालात को लेकर भी सरकार ने स्थिति स्पष्ट की. विपक्ष से जुड़े सूत्रों के अनुसार, जब ईरान के साथ पाकिस्तान की मध्यस्थता का मुद्दा उठा तो सरकार की ओर से बताया गया कि यह प्रक्रिया कोई नई नहीं है, बल्कि यह तो 1981 से चल रहा है. एक तरह से US ने सालों से पाकिस्तान को ईरान के साथ बातचीत में लगा रखा है.

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












