
सर्वदलीय बैठक के बाद तारिक अनवर बोले, 'पाकिस्तान हमसे छोटा मुल्क, वो आज मीडिएटर...'
ABP News
Israel Iran War: कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने कहा कि पूरे विपक्षी दलों की मांग है कि 193 के तहत लोकसभा में 176 के तहत राज्यसभा में वेस्ट एशिया की जो समस्या है, उसको लेकर बहस होनी चाहिए.
मिडिल ईस्ट के हालात पर बुधवार (25 मार्च) को सर्वदलीय बैठक हुई. इस बैठक की अध्यक्षता रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने की. इस बैठक में शामिल होने के बाद कांग्रेस सांसद तारिक अनवर की प्रतिक्रिया सामने आई. उन्होंने कहा कि सच्चाई तो ये है कि युद्ध तो चल रहा है. पाकिस्तान हमसे छोटा मुल्क है और हर तरह से हमसे कमजोर है, वो आज मीडिएटर बन रहा है और हम मूकदर्शक बने हुए हैं.
क्या ये बैठक संतोषजनक रहा, इस सवाल पर उन्होंने कहा, "ये बैठक संतोषजनक तो नहीं रहा. पूरे विपक्षी दलों की मांग है कि 193 के तहत लोकसभा में 176 के तहत राज्यसभा में वेस्ट एशिया की जो समस्या है, उसको लेकर बहस होनी चाहिए."
बैठक के बाद सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि मीटिंग में बहुत सारे सवाल विपक्ष की ओर से आए. लोकसभा और राज्यसभा में इस पर चर्चा होनी चाहिए. यही हमारी मांग है. बहुत सारे विपक्ष के सवालों का सरकार ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया. जिस तरह से पाकिस्तान मध्यस्थता कर रहा है, वो हमारे जैसे देश के लिए बहुत शर्म की बात है. सरकार ने जवाब दिए जरूर लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं आए.
सपा सांसद ने ये भी कहा, "विपक्षी दलों ने देशहित से जुड़े सवाल उठाए. पेट्रोलियम की क्राइसिस, गैस की क्राइसिस, वो सभी मुद्दे जो देश के लोगों में चिंता का विषय हैं, उसे समाजवादी पार्टी ने उठाए."

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












