
'अमेरिका का F-18 लड़ाकू विमान हमने मार गिराया', ईरान का दावा, US बोला- झूठ, वीडियो आया सामने
ABP News
US-Iran Tensions: ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने दावा किया कि उन्होंने अमेरिकी F-18 फाइटर जेट को निशाना बनाया है और इसका वीडियो भी जारी किया था.
US-Iran Tensions: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान और अमेरिका के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने अमेरिकी F-18 फाइटर जेट को सफलतापूर्वक निशाना बनाया है. हालांकि, अमेरिका ने इस दावे को पूरी तरह झूठा बताया है. इसी बीच ईरान ने अमेरिका के सीजफायर प्रस्ताव को ठुकरा दिया है और क्षेत्र में सैन्य गतिविधियां और तेज हो गई हैं.
ईरान ने किया दावा
ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने बुधवार को कहा कि उन्होंने एक अमेरिकी F-18 फाइटर जेट को निशाना बना दिया है. ईरान के सरकारी चैनल Press TV ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो भी शेयर किया और दावा किया कि ये उसी हमले का सबूत है.
Iran's Islamic Revolution Guards Corps (IRGC) announces that it has successfully targeted an American F-18 fighter jet.Follow Press TV on Telegram: https://t.co/LWoNSpkc2J pic.twitter.com/E9nRJgnla3













