
'US ने ग्राउंड अटैक किया तो UAE और कतर का नक्शा बदल देंगे', ईरान ने ट्रंप को धमकाया
ABP News
Iran US War: अमेरिका के ग्राउंड अटैक को लेकर ईरान ने अपने बॉर्डर की सुरक्षा कड़ी कर दी है. ईरानी सेना ने कहा कि वह क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य उपस्थिति को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
मिडिल ईस्ट की जंग जो अभी तक मिसाइल और ड्रोन के जरिए लड़ी जा रही थी वो अब जमीनी कार्रवाई में बदलता दिखाई दे रहा है. ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका उस पर हमला करेगा तो तेहरान यूएई और कतर का नक्शा बदल देगा. ईरान ने कई खाड़ी देशों पर ग्राउंड अटैक करने की वार्निंग दी है. ईरान के सशस्त्र बलों ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका ने जमीन पर हमला किया तो वे संयुक्त अरब अमीरात, कतरह और बहरीन के तटों पर कब्जा करने के लिए तैयार हैं और क्षेत्र के भूगोल को फिर से बदल देंगे.
ईरान ने अपने बॉर्डर की सुरक्षा बढ़ाई
ईरानी सेना के कमांडर मेजर जनरल मोहम्मद बाकेरी ने कहा कि ईरान की सेना क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य उपस्थिति को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है. अमेरिका के ग्राउंड अटैक को लेकर ईरान ने अपने बॉर्डर की सुरक्षा कड़ी कर दी है. ईरान के कुल लैंड बॉर्डर की लंबाई करीब 5900 किलोमीटर है. समंदर से सटी तटीय सीमा की लंबाई 2700 किलोमीटर है. कई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरान से सटे अजरबैजान में इजरायली सैनिक इकट्ठा हो रहे हैं.
खाड़ी देशों ने ईरान से की क्षतिपूर्ति की मांग

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












