
होटल के कमरे में गर्लफ्रेंड से मिलने गया था शख्स, अंदर हो गई मौत... कोर्ट ने महिला पर लगाया इतना जुर्माना
AajTak
होटल के कमरे में गर्लफ्रेंड से मिलने गए एक शख्स की मौत हो गई. इसके बाद परिवार ने उस महिला पर मुकदमा किया. कोर्ट ने महिला को सजा देने के बजाय उसे परिवार वाले को हर्जाना देने का आदेश दिया है.
चीन में एक शादीशुदा व्यक्ति अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने होटल पहुंचा. कमरे में पहुंचने के बाद दोनों में रोमांस शुरू हुआ और फिर कुछ ही देर में शख्स की मौत हो गई. इसके बाद मामला कोर्ट पहुंचा और कोर्ट ने महिला को लापरवाही का दोषी मानते हुए उस पर भारी-भरकम जुर्माना लगाया.
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, 66 साल का एक शख्स होटल के कमरे में अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने गया था. कमरे के अंदर ही उसकी मौत हो गई. वह पहले से ही शादीशुदा और बाल-बच्चेदार था. इसके बावजूद उसका एक महिला से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. परिवार ने उसकी गर्लफ्रेंड पर मुकदमा कर मुआवजे की मांग की है.
हार्ट अटैक से हुई थी शख्स की मृत्यु रेड स्टार न्यूज के अनुसार, स्थानीय अस्पताल द्वारा जारी चिकित्सा प्रमाण पत्र के अनुसार, उस शख्स की मृत्यु का कारण तीव्र मायोकार्डियल इन्फार्क्शन (दिल का दौरा) था. अपनी मृत्यु से कुछ घंटे पहले, उसने 24 जुलाई, 2024 को दक्षिणी चीन के गुआंग्शी झुआंग स्वायत्त क्षेत्र के पिंगनान काउंटी के एक होटल में अपने प्रेमिका से मिलने गया था.
वहीं कोर्ट में सुनवाई के दौरान शख्स की गर्लफ्रेंड ने बताया कि झोउ और वह 1980 के दशक में एक कारखाने में साथ काम करते थे. 2023 में एक पार्टी में उनकी फिर से मुलाक़ात हुई. उसके बाद से दोनों का मिलने-जुलने का सिलसिला शुरू हो गया था.
महिला की नींद खुली तो बेजान पड़ा था प्रेमी 24 जुलाई 2024 को झोउ नाम के एक शख्स ने एक होटल में चेक-इन किया. कमरे में पहले से उसकी गर्लफ्रेंड मौजूद थी. दोनों ने साथ रात बिताया. सुबह जब महिला की नींद खुली तो झोउ बेजान पड़ा था. कोर्ट में महिला ने बताया कि यह सोचकर कि झोउ मर गया है, मैं भयभीत हो गई. उसे समझ नहीं आ रहा था कि क्या करे.
चूंकि उसे उच्च रक्तचाप है, महिला को हाई बीपी की समस्या थी. इसलिए वह पहले घर गई और अपना बीपी कम करने के लिए कुछ दवाईयां ली. जब वह होटल वापस लौटी और वह कमरा नहीं खोल सकी. जहां वह झोउ के साथ थी, तो उसने होटल के एक कर्मचारी से दरवाजा खोलने में मदद मांगी.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












