
हॉट सीटः संबलपुर में धर्मेंद्र प्रधान मारेंगे बाजी या नागेंद्र प्रधान को मिलेगी जीत? जानें क्या कहता है Exit Poll
AajTak
एग्जिट पोल के मुताबिक ओडिशा की संबलपुर सीट हॉट सीट बनी हुई है. इस सीट पर बीजेपी ने धर्मेंद्र प्रधान तो कांग्रेस ने नागेंद्र प्रधान को उम्मीदवार बनाया है. इंडिया टुडे और एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक इस सीट पर धर्मेंद्र प्रधान को बढ़त मिलती नजर आ रही है.
इंडिया टुडे और एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक ओडिशा की 21 लोकसभा सीटों में से NDA गठबंधन को 18-20 सीटें मिलती नजर आ रही हैं, जबकि नवीन पटनायक की BJD के खाते में 0-2 सीटें जाती दिख रही हैं. बात इंडिया ब्लॉक की करें तो उनके खाते में सिर्फ 0-1 जाने का अनुमान है. हालांकि नतीजे 4 जून का आएंगे, तभी तस्वीर साफ होगी कि सत्ता के शिखर पर कौन पहुंचेगा.
एग्जिट पोल के मुताबिक ओडिशा की संबलपुर सीट हॉट सीट बनी हुई है. इस सीट पर बीजेपी ने धर्मेंद्र प्रधान तो कांग्रेस ने नागेंद्र प्रधान को उम्मीदवार बनाया है. इंडिया टुडे और एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक इस सीट पर धर्मेंद्र प्रधान को बढ़त मिलती नजर आ रही है.
बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के कैंडिडेट नितेश गंगा देब ने जीत हासिल की थी. उन्हें 473,770 वोट मिले थे, जबकि बीजेडी दूसरे नंबर पर रही थी, पार्टी की उम्मीदवार नलिनी कांत प्रधान को 4,64,608 वोट मिले थे. जबकि कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही थी. पार्टी उम्मीदवार सरत पटनायक ने सिर्फ 1,35,969 वोट हासिल किए थे.
अगर बात 2014 के लोकसभा चुनाव की करें तो संबलपुर सीट पर बीजेडी-बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर थी और बीजू जनता दल को मात्र 30 हजार वोटों से जीत मिली थी. 2014 में बीजेडी के नागेंद्र कुमार प्रधान ने 3,58,618 वोट हासिल किए थे, जबकि बीजेपी के सुरेश पुजारी को 3,28,042 वोट मिले थे.
संबलपुर लोकसभा सीट 1998 से बीजू जनता दल का गढ़ रही है. हालांकि आजादी के बाद 1952, 57 और 62 के लोकसभा चुनाव में गणतंत्र परिषद और प्रजा सोशलिस्ट पार्टी का इस सीट पर कब्जा रहा था. 1967 में इस सीट पर पहली बार कांग्रेस जीती थी, 1971 में भी कांग्रेस को जीत मिली. लेकिन 1977 में इंदिरा विरोधी लहर के दौरान कांग्रेस को ये सीट गंवानी पड़ी और जनता पार्टी के गणनाथ प्रधान चुनाव जीते थे.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










