
हैरान कर देगी Joe Biden की आशिक़ी, Love Story जो आशिक़ों को करेगी मोटिवेट
AajTak
वायरल वीडियो में अपनी लव स्टोरी सुनाते हुए जो बाइडेन ने कहा कि पत्नी से उनकी शुरुआती मुलाकात उनके भाई की मदद के प्लान की गई एक ब्लाइंड डेट पर हुई थी. जो बाइडेन ने बताया, 'मेरे भाई ने मुझे फोन किया और कहा, मैं इस लड़की के साथ स्कूल जाता हूं.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, और फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन की लव स्टोरी को लेकर एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है. दोनों इसमें खुद अपनी पहली मुलाकात से लेकर सारी कहानी सुना रहे हैं. वेलेंटाइन डे पर 'Meet Cutes NYC' द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं.
वीडियो में, जो बाइडेन ने कहा कि उनकी शुरुआती मुलाकात उनके भाई की मदद के प्लान की गई एक ब्लाइंड डेट पर हुई थी. जो बाइडेन ने बताया, 'मेरे भाई ने मुझे फोन किया और कहा, मैं इस लड़की के साथ स्कूल जाता हूं. आपको ये बहुत अच्छी लगेगी, वह सुंदर है और उसे राजनीति पसंद नहीं है.'
'तुम्हें मेरा नंबर कैसे मिला?'
वहीं बाइडेन की पत्नी जिल ने बताया कि इन्होंने मुझे शनिवार की दोपहर को फोन किया, और कहा, मैं जो बाइडेन हूं और मैंने तुरंत कहा कि तुम्हें मेरा नंबर कैसे मिला? फिर उसने कहा, क्या आप आज रात बाहर जाना चाहेंगे? मैंने कहा, सॉरी में पहले ही किसी के साथ डेट पर जा रही हूं. इसपर जो ने कहा- प्लीज उसे कैंसिल कर दो, मैं एक रात के लिए ही शहर में हू? इसलिए मैंने कहा, ठीक है, मुझे दो घंटे में वापस फोन करो और मैं देखती हूं अगर कुछ हो पाया.'
'जिल ने अपनी डेट तोड़ दी, मेरा दिल नहीं तोड़ा'
वीडियो में आगे जो बाइडेन ने अपनी पत्नी के कंधे पर हाथ रखते हुए कहा, "इन्होंने अपनी डेट तोड़ दी, लेकिन मेरा दिल नहीं तोड़ा. अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि दो मुलाकातों के बाद में समझ गया था कि मुझे इसी लड़की से शादी करनी है. वहीं जिल ने कहा- लेकिन शादी के लिए मेरे हां करने के पहले जो ने 5 बार मुझे प्रपोज किया था तब जाकर मैं मानी थी.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.












