
हैदराबाद: राहुल गांधी को उस्मानिया यूनिवर्सिटी ने नहीं दी दौरे की इजाजत, कांग्रेस ने VC को बताया KCR सरकार का गुलाम
AajTak
राहुल गांधी के कार्यक्रम को अनुमति नहीं मिलने के बाद कांग्रेस ने उस्मानिया यूनिवर्सिटी के वीसी को केसीआर सरकार का गुलाम बताया है.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उस्मानिया यूनिवर्सिटी ने अपने कैंपस में आने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 6 और 7 मई को तेलंगाना के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान राहुल गांधी हैदराबाद के उस्मानिया यूनिवर्सिटी का भी दौरा करने वाले थे जो अलग राज्य के आंदोलन का केंद्र रहा है. उधर, तेलंगाना कांग्रेस वारंगल में करीब 5 लाख समर्थकों के साथ राहुल गांधी की एक भव्य बैठक की तैयारी कर रही है.
बताया जा रहा है कि उस्मानिया यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने यह कहते हुए अनुमति देने से इनकार कर दिया है कि कैंपस में राजनीतिक बैठकों की अनुमति नहीं है. हालांकि, तेलंगाना कांग्रेस राहुल गांधी को यूनिवर्सिटी के कैंपस में ले जाने का लगातार प्रयास कर रही है.
अनुमति नहीं मिलने पर NSUI कार्यकर्ताओं ने किया पथराव, 18 गिरफ्तार
उस्मानिया यूनिवर्सिटी के कैंपस में स्टूडेंट्स के साथ राहुल गांधी की मुलाकात की अनुमति से इनकार करने के पीछे TRS सरकार की भूमिका के सवाल ने राजनीति को गरमा दिया है. उधर, पुलिस ने NSUI के अध्यक्ष बी वेंकट सहित कम से कम 18 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है जो परिसर में बैठक की अनुमति की मांग कर रहे थे. आरोप है कि यूनिवर्सिटी की ओर से अनुमति नहीं दिए जाने के बाद NSUI कार्यकर्ताओं ने पथराव किया.
तेलंगाना कांग्रेस ने पूछा- KCR और KTR टीम राहुल गांधी से क्यों डर रही
उधर, उस्मानिया यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी के दौरे को अनुमति नहीं दिए जाने के मामले में तेलंगाना कांग्रेस चीफ रेवंत रेड्डी ने राज्य सरकार से सवाल पूछा है. उन्होंने पूछा कि केसीआर और केटीआर कंपनी राहुल गांधी से इतना डर क्यों रही है? रेवंत रेड्डी ने एनएसयूआई और युवा कांग्रेस सदस्यों की गिरफ्तारी की भी निंदा की.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










