
हैदराबाद में वकील की चाकू मारकर हत्या, निजी रंजिश में इलेक्ट्रीशियन ने कत्ल को दिया अंजाम
AajTak
हैदराबाद में एक शख्स ने वकील की चाकू मारकर हत्या कर दी. मृतक वकील संतोष नगर स्थित एक अपार्टमेंट में रहते थे, उनकी बेटी ने बताया कि अपार्टमेंट के सिक्योरिटी गार्ड की पत्नी के साथ इलेक्ट्रीशियन का अवैध संबंध था. कुछ समय पहले सिक्योरिटी गार्ड और उसकी पत्नी अपने पैतृक गांव चले गए थे. शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी वकील से लगातार झगड़ा कर रहा था और उनसे रंजिश रखने लगा था.
हैदराबाद में सोमवार को एक 55 साल के वकील की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. इस वारदात को लेकर पुलिस ने बताया कि हत्या को एक इलेक्ट्रीशियन ने अंजाम दिया है जो फिलहाल फरार है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक मृतक की बेटी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपने पिता को उनके घर के पास सड़क पर खून से लथपथ पड़ा पाया. स्थानीय लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि एक इलेक्ट्रीशियन ने उन्हें चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था.
परिजन और पड़ोसियों की मदद से घायल वकील को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. शिकायत के अनुसार, मृतक वकील संतोष नगर स्थित एक अपार्टमेंट में रहते थे, उनकी बेटी ने बताया कि अपार्टमेंट के सिक्योरिटी गार्ड की पत्नी के साथ इलेक्ट्रीशियन का अवैध संबंध था.
कुछ समय पहले सिक्योरिटी गार्ड और उसकी पत्नी अपने पैतृक गांव चले गए थे. इसके बाद इलेक्ट्रीशियन ने वकील से उनकी पत्नी को वापस बुलाने के लिए कहा, क्योंकि उसे शक था कि वकील ने उसे कहीं छिपा दिया है.
इतना ही नहीं, आरोपी ने वकील से यह भी कहा कि अगर वह चौकीदार की हत्या कर दे, तो उसे जमानत दिलाने की व्यवस्था करें. इस पर वकील ने साफ इनकार करते हुए कहा कि वह एक वकील हैं, दलाल नहीं. इसके बाद से ही इलेक्ट्रीशियन वकील से लगातार झगड़ा कर रहा था और उनसे रंजिश रखने लगा. इसी के चलते उसने सोमवार को वकील की चाकू मारकर हत्या कर दी.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










