
हैदराबाद में कराची बेकरी के नाम पर विवाद, मालिक बोले- हम पाकिस्तानी नहीं, भारतीय ब्रांड हैं
AajTak
हैदराबाद में कराची बेकरी के नाम को लेकर विवाद शुरू हो गया है. लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है. बेकरी के मालिक ने सफाई देते हुए कहा कि यह एक भारतीय ब्रांड है, जिसे 1953 में उनके दादा ने शुरू किया था. उन्होंने सरकार से नाम बदलने से रोकने और समर्थन की अपील की है.
हैदराबाद में कराची बेकरी के नाम को लेकर विवाद गहरा गया है. शहर में कई जगहों पर लोगों ने इस बेकरी के खिलाफ प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि बेकरी का नाम कराची है, जो पाकिस्तान से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसका नाम बदला जाना चाहिए.
इस विरोध पर कराची बेकरी के मालिक ने सफाई दी है. उन्होंने बताया कि कराची बेकरी की शुरुआत 1953 में हैदराबाद में हुई थी. उनके दादा खंचंद रामनानी ने इस बेकरी की स्थापना की थी, जो विभाजन के समय पाकिस्तान के कराची से भारत आए थे. उन्होंने कहा कि नाम सिर्फ उनकी जड़ों से जुड़ा हुआ है, इसका पाकिस्तान से कोई लेना-देना नहीं है.
VIDEO | Protests erupt in Hyderabad against a bakery named after Karachi. The owner clarifies and says, "Karachi Bakery was founded here in Hyderabad in 1953 by Khanchand Ramnani, who migrated to India during the Partition. It has been 73 years. Our grandfather named it after… pic.twitter.com/i6dAkwxDIR
कराची बेकरी के नाम को लेकर विवाद
मालिक ने बताया कि कराची बेकरी एक भारतीय ब्रांड है और पिछले 73 सालों से हैदराबाद में काम कर रही है. उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से अपील की है कि वो बेकरी के नाम को बदलने से बचाने के लिए समर्थन करें.
बेकरी की शुरुआत 1953 में हुई थी

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.










