
'हैंडशेक के लिए इंतजार, झेली शर्मिंदगी...', मैच के विवाद पर क्या लिख रहा पाकिस्तानी मीडिया
AajTak
एशिया कप 2025 के टी-20 मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया. मैच के बाद भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तानी टीम से हाथ मिलाए बिना ही मैदान से चले गए जिस पर पाकिस्तान बौखला गया. पाकिस्तान की मीडिया में भी इस पर खूब बाते हो रही हैं.
भारत और पाकिस्तान जब क्रिकेट के मैदान में भिड़ते हैं तो मुकाबला देखने लायक होता है. और इस मुकाबले के साथ हमेशा से विवाद भी चलते आए हैं. ऐसा ही हुआ रविवार को जब दोनों देशों की क्रिकेट टीम एशिया कप 2025 के एक मुकाबले के लिए साथ आई. टी-20 मैच में भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने छक्के के साथ मैच का अंत किया और पाकिस्तान सात विकेट से हार गया. जीत के बाद कप्तान अपने साथी खिलाड़ी शिवम दुबे के साथ सीधे पवेलियन की तरफ चल दिए. परंपरा के मुताबिक, दोनों खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी टीम से हाथ नहीं मिलाया.
क्रिकेट समेत अन्य सभी खेलों में यह परंपरा चली आई है कि टीम के खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिलाते हैं. यही खेल भावना मानी जाती है. लेकिन भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों के साथ हाथ मिलाने से मना कर दिया और इसकी वाजिब वजह भी बताई.
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस जीत को भारतीय सेना को समर्पित करते हुए कहा कि पूरी टीम पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिवार के साथ खड़ी है. पाकिस्तान के आतंकी कारनामों को देखते हुए भारतीय टीम ने पाकिस्तानी टीम से हाथ न मिलाने का फैसला किया जिससे पाकिस्तान की टीम बौखलाई हुई है.
पाकिस्तानी टीम के मैनेजर नवीद अख्तर चीमा ने इसके खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है. पाकिस्तान की मीडिया को भी भारतीय टीम की खुद्दारी से मिर्ची लगी है.
पाकिस्तान की मीडिया कह रही है कि भारतीय टीम के हाथ मिलाने से इनकार करने से पाकिस्तान चौंक गया है और यह पाकिस्तान के लिए शर्मिंदगी की बात है.
पाकिस्तान का प्रमुख अखबार 'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' लिखता है, 'एक ऐसा इनकार जिसने पाकिस्तान को चौंका दिया.'

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









