
'हेरा फेरी 3' विवाद को लेकर परेश रावल पर डाला गया था दबाव, डायरेक्टर का खुलासा, बोले- डरे हुए हैं...
AajTak
'हेरा फेरी' के डायरेक्टर प्रियदर्शन ने परेश रावल और अक्षय कुमार के बीच हुए विवाद पर बात की है. उनका कहना है कि दोनों एक्टर्स के बीच कभी रिश्ते खराब नहीं हुए हैं. बल्कि परेश रावल पर गलत लोगों द्वारा दबाव डाला गया.
डायरेक्टर प्रियदर्शन कई जेन-जी बच्चों के फेवरेट फिल्ममेकर्स में से एक हैं. उनकी बनाई कुछ फिल्में जैसे 'हंगामा', 'हेरा फेरी', 'गरम मसाला', 'भूल भुलैया', 'दे दना दन' ने सभी का भरपूर एंटरटेनमेंट किया. हालांकि इन फिल्मों के बाद, वो काफी समय तक दूर रहे. लेकिन अब प्रियदर्शन बैक-टू-बैक तीन फिल्मों से हिंदी सिनेमा में वापस आ रहे हैं.
परेश रावल संग रिश्ते पर क्या बोले प्रियदर्शन?
हाल ही में प्रियदर्शन ने अपनी आने वाली फिल्मों पर खुलकर बात की है. डायरेक्टर ने इसी दौरान 'हेरा फेरी 3' विवाद पर भी अपनी दिल की बात सामने रखी. पिंकविला संग बातचीत में उनसे पूछा गया कि क्या 'हेरा फेरी 3' विवाद के बाद उनके और परेश रावल के रिश्तों में कोई फर्क आया है? तो इसपर प्रियदर्शन ने कहा, 'मेरे और परेश में कभी कोई दिक्कतें नहीं आई. जहां तक मुझे पता है, अक्षय और परेश के बीच भी कोई परेशानी नहीं है.'
'कुछ और ताकतें हैं, बुरी ताकतें, जो परेश पर दबाव डाल रही थीं और परेश एक ऐसे इंसान हैं, जैसे आप जानते ही हैं कि लोग डरते हैं कि मैं बीमार हूं और इस बात को लेकर बहुत ज्यादा उत्तेजित हूं, लेकिन उन्हें कोई और समस्या है. तो वो डरे हुए हैं, लेकिन साथ ही हमारे रिश्ते पर कभी कोई असर नहीं पड़ा.'
कौनसी बुरी ताकतों ने 'हेरा फेरी 3 विवाद' से खड़े किए मुद्दे?
प्रियदर्शन ने आगे कहा, 'अक्षय ने मुझसे कहा था कि प्रियन सर, अगर ऐसा होता है तो होने दीजिए. वरना इसे भूल जाना ही ठीक है. बस यही है. अगर कुछ होता है तो बहुत अच्छे से हो. और भी बुरी ताकतें हैं जिन्होंने बहुत सारे मुद्दे खड़े किए थे. उनके बारे में बात करना बेकार है, इसलिए मैं बात नहीं कर रहा. चलिए जीवन भर अच्छे की उम्मीद करते हैं. ये फिल्ममेकिंग है. इस दुनिया में आपके दुश्मन, दोस्त, प्रशंसक, आलोचक, बहुत कुछ होते हैं. मैं इस इंडस्ट्री में 40 साल कैसे गुजार पाया, मुझे अभी भी नहीं पता.'

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.











