
हुगली: मिट्टी के अवैध खनन रोकने पहुंची पुलिस पर माफियाओं ने घात लगाकर किया हमला, 6 घायल
AajTak
हुगली ग्रामीण एसपी ने बताया कि जब पुलिस की टीम मिट्टी के अवैध खनन को रोकने पहुंची तो माफियाओं ने घात लगाकर हमला कर दिया, जिसमें 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए. इसके बाद मौके पर भारी पुलिस फोर्स भेजकर 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में मिट्टी माफियाओं ने पुलिस पर घात लगाकर हथियारों से हमला किया जिसमें 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. पुलिस की टीम पर मिट्टी माफियाओं ने यह हमला चंडीतला इलाके के गोकुलपुर में किया.
जानकारी के मुताबिक पुलिस वालों पर लोहे के रॉड से हमला किया गया. रिपोर्ट के मुताबिक यह हमला स्थानीय मिट्टी माफिया शेख समसुद्दीन के नेतृत्व में किया गया .घटना की जानकारी देते हुए हुगली ग्रामीण पुलिस के एसपी अमनदीप ने बताया कि चंडीतला थाना इलाके के गोकुलपुर में पुलिस की टीम पर बदमाशों ने हमला किया.
एसपी ने कहा, मिट्टी माफिया अवैध खनन करके ट्रकों में अवैध रूप से मिट्टी पत्थर इत्यादि ले जा रहे थे. उसी वक्त मौके पर पुलिस पहुंच गई और कागजों की जांच पड़ताल करने लगी. आरोपियों के पास सभी दस्तावेज अवैध पाए गए.
उन्होंने कहा, पुलिसबल जब तक इस घटना के बारे में कुछ समझ पाती उन पर घात लगाकर हमला कर दिया गया. हमले में 6 पुलिसवाले घायल हो गए. घटना की खबर मिलते ही भारी संख्या में चंडीतला थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है . बाकी के अभियुक्तों को पकड़ने के लिए पुलिस की तलाशी अभियान चला रही है.
बता दें कि बुधवार को ही उत्तर प्रदेश के बांदा में भी खनन माफिया बेलगाम नजर आए थे. बांदा के कनवारा गांव में खेत जा रहे एक किसान को खनन माफिया के ट्रैकर ने कुचल दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. किसान की मौत से गुस्साए गांव वालों ने आरोपी खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया और इंसाफ की मांग करने लगे.
ये भी पढ़ें:

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








