
हिमालय से समुद्र तक रहेगी 'सिंधु नेत्र' की नजर, चीन-PAK की हर चाल होगी बेअसर
AajTak
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने 28 फरवरी को PSLV-C51 की सफल लॉन्चिंग की. इस लॉन्चिंग में कई बातें अनोखी थीं. लेकिन सबसे ज्यादा खास है देश की सुरक्षा से संबंधित एक सैटेलाइट का सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में स्थापित होना. ये सैटेलाइट पाकिस्तान, चीन समेत देश की हर सीमाओं पर नजर रखेगा. ताकि दुश्मन की हर हलचल का पता चल सके. इस सैटेलाइट को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के युवा वैज्ञानिकों ने बनाया है.
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 28 फरवरी को PSLV-C51 की सफल लॉन्चिंग की. इस लॉन्चिंग में कई बातें अनोखी थीं. लेकिन सबसे ज्यादा खास है देश की सुरक्षा से संबंधित एक सैटेलाइट का सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में स्थापित होना. ये सैटेलाइट पाकिस्तान, चीन समेत देश की हर सीमाओं पर नजर रखेगा. ताकि दुश्मन की हर हलचल का पता चल सके. इस सैटेलाइट को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के युवा वैज्ञानिकों ने बनाया है. (फोटोःISRO) DRDO का सिंधु नेत्र (Sindhu Netra) सैटेलाइट भारतीय समुद्री क्षेत्र (Indian Ocean Region) में आने वाले हर तरह के मालवाहक, युद्धपोत, व्यापारिक जहाजों को ऑटोमैटिकली पहचान लेगा. कल की लॉन्चिंग के बाद इस सैटेलाइट ने ग्राउंड से अपना संपर्क बना लिया है. इसने अपना काम करना शुरू कर दिया है. (फोटोःISRO) सिंधु नेत्र (Sindhu Netra) सैटेलाइट को लेकर DRDO के सूत्रों ने बताया कि फिलहाल तो इससे भारतीय समुद्री क्षेत्र की निगरानी की जाएगी, लेकिन जरूरत पड़े तो इसे हम दक्षिण चीन सागर, एडेन की खाड़ी और अफ्रीकी तटों तक की निगरानी कर सकते हैं. (फोटोःISRO)More Related News

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












