
हिमाचल राज्यसभा चुनाव में हार के बाद क्या जाएगी सुक्खू सरकार? कल राज्यपाल से मिलेगा बीजेपी विधायक दल
AajTak
हिमाचल प्रदेश में बीजेपी के पास बहुमत नहीं था, लेकिन उम्मीदवार हर्ष महाजन राज्यसभा चुनाव जीत गए हैं. कांग्रेस के छह विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की. तीन निर्दलीय विधायकों ने भी साथ कांग्रेस का नहीं दिया. यह पहली बार है जब राज्यसभा चुनाव में दो उम्मीदवारों में बराबर-बराबर वोट मिलने की वजह से पर्ची से हार जीत का फैसला किया गया.
देश के तीन राज्यों की 15 सीटों पर राज्यसभा चुनाव की वोटिंग हुई. यूपी, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश के विधायकों ने अपनी-अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए वोट डाले. इस बीच यूपी और हिमाचल में क्रॉस वोटिंग भी देखने को मिली, जिसका फायदा बीजेपी को मिला. सबसे हैरान करने वाली स्थिति हिमाचल प्रदेश में नजर आई, जहां पूर्ण बहुमत होने के बावजूद कांग्रेस राज्यसभा में अपने उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी को जिता नहीं पाई. कांग्रेस के लिए यह बड़ा झटका है.
हिमाचल प्रदेश में बीजेपी के पास बहुमत नहीं था, लेकिन उम्मीदवार हर्ष महाजन राज्यसभा चुनाव जीत गए हैं. कांग्रेस के छह विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की. तीन निर्दलीय विधायकों ने भी कांग्रेस का साथ नहीं दिया. यह पहली बार है जब राज्यसभा चुनाव में दो उम्मीदवारों में बराबर-बराबर वोट मिलने की वजह से पर्ची से हार जीत का फैसला किया गया. हालांकि इस पर्ची के फैसले में भी कांग्रेस को किस्मत का साथ नहीं मिला और इसमें बीजेपी जीत गई.
अब सवाल उठने लगे हैं कि हिमाचल राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद क्या अब सुक्खू सरकार पर भी खतरे के बादल मंडराने लगे हैं? कारण, जिस तरह से राज्यसभा चुनाव में दोनों पार्टियों को बराबर वोट मिले हैं. ऐसे में बीजेपी सुक्खू सरकार के फ्लोर टेस्ट की मांग कर सकती है.
हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता जयराम ठाकुर ने हिमाचल के राज्यपाल से मिलने के लिए सुबह 7:30 बजे का समय मांगा है. इस दौरान बीजेपी विधायक दल के सभी सदस्य मौजूद रहेंगे. जयराम ठाकुर ने कहा है कि बजट सत्र चल रहा है. बुधवार को बजट पास होना है. राज्यपाल और स्पीकर से मिलेंगे. वोट डिविजन का अधिकार दिया जाए. वोटिंग के जरिए बजट पास कराने की मांग की जाएगी.
उधर, हिमाचल राज्यसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद बीजेपी उम्मीदवार हर्ष महाजन ने दावा किया है कि हिमाचल में जल्द सरकार गिरेगी.
इस सबके बीच कांग्रेस भी एक्टिव मोड में है. पार्टी ने हालात को देखते हुए कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को हिमाचल का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. वह बुधवार को हिमाचल के लिए रवाना होंगे. बेंगलुरु से चंडीगढ़ के लिए फ्लाइट लेंगे और फिर सड़क मार्ग से हिमाचल जाएंगे. वह दोपहर तक हिमाचल पहुंच जाएंगे. हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को भी हिमाचल भेजा जा सकता है.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










