
हिमाचल में बर्फबारी-बारिश से मैदानी इलाकों में बढ़ेगी ठिठुरन, दिल्ली में छाए रहेंगे बादल
AajTak
मौसम विभाग का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी और बारिश से मैदानी इलाकों में तापमान और गिर सकता है. विभाग ने रविवार के मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि दिल्ली के अधिकांश इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावनाएं हैं, जबकि कई इलाकों में हल्का कोहरा छाया रहेगा.
दिल्ली-NCR समेत पूरा उत्तर भार घने कोहरे की चपेट में है. शनिवार को कोहरे की वजह से दिल्ली से देश भर और विदेश जाने वाले कई फ्लाइट्स को अलग-अलग जगहों पर डायवर्ट कर दिया गया. साथ ही सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए. मौसम विभाग ने रविवार के मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि दिल्ली के अधिकांश इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावनाएं हैं, जबकि कई इलाकों में हल्का कोहरा छाया रहेगा.
मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को दिल्ली के अधिकांश क्षेत्रों में धुंध और मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है. साथ ही सुबह के वक्त कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. अनुमान है कि दोपहर में हवा की गति धीरे-धीरे दक्षिण-पूर्व से बढ़कर 8-10 किमी प्रति घंटे हो जाएगी जो शाम और रात में घटकर 6 किमी प्रति घंटे से कम हो जाएगी. साथ ही कई इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है. इसमें कहा गया है कि शाम और रात के दौरान स्मॉग या हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है.
दिल्ली में बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. हालांकि, कोहरे का कहर जारी रहेगा. साथ ही दिल्ली में 6 जनवरी को हल्की बारिश के भी आसार हैं, जिससे आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ सकती है.
हिमाचल में बर्फबारी और बारिश के आसार
एजेंसी के अनुसार आईएमडी हिमाचल प्रदेश के प्रमुख डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा, "अगर हम पिछले कुछ दिनों को देखें, तो शिमला में आसमान साफ देखा गया है, जिससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. हालांकि, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है जो 4 जनवरी की रात को इस क्षेत्र में पहुंचेगा, जिससे 5 जनवरी से 7 जनवरी तक पूरे हिमाचल में भारी बर्फबारी और बारिश होनी की उम्मीद है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










