
हिमाचल प्रदेश: बीजेपी ने 6 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की, सभी 68 प्रत्याशियों का कर दिया ऐलान
AajTak
हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने अपने सभी 68 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. गुरुवार को पार्टी ने 8 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है. इससे पहले पार्टी ने पहले सूची में 62 उम्मीदवारों का ऐलान किया था. बीजेपी ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को सिराज विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है.
हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने अपने सभी 68 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. गुरुवार को पार्टी ने 8 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है. इससे पहले पार्टी ने पहले सूची में 62 उम्मीदवारों का ऐलान किया था. बीजेपी ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को सिराज विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है. वहीं, पिछले चुनाव में बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार रहे प्रेम कुमार धूमल का इस बार पत्ता साफ हो गया है.
बीजेपी ने आज जो दूसरी सूची जारी की है, उसमें देहरा सीट से रमेश धवाला, ज्वालामुखी से रविंद्र सिंह रवि, कुल्लू से महेश्वर सिंह, बड़सर से माया शर्मा, हरोली से प्रो. रामकुमार, रामपुर (अजा) से कौल नेगी को उम्मीदवार बनाया है. बता दें कि हिमाचल प्रदेश की सभी 68 सीटों पर एक चरण में 12 नवंबर को मतदान होगा और 8 दिसंबर को नतीजे आएंगे. प्रदेश में बीजेपी की सरकार है और जयराम रमेश मुख्यमंत्री हैं.
प्रेम कुमार धूमल का दूसरी सूची में भी नाम नहीं
पहली सूची के मुताबिक, बीजेपी ने सतपाल सिंह सत्ती को ऊना और अनिल शर्मा को मंडी से चुनाव मैदान में उतारा. हमीरपुर सीट से नरेंद्र ठाकुर और सुजानपुर सीट से कैप्टन (रिटायर्ड) रणजीत सिंह को उम्मीदवार बनाया है. पिछले चुनाव में मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का पत्ता इस बार साफ हो गया है. धूमल दो बार मुख्यमंत्री रहे हैं. प्रेम कुमार धूमल के सुजानपुर या हमीरपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन अब साफ हो गया है कि धूमल को इस बार कहीं से टिकट नहीं दिया गया है.
इसके अलावा, अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित चुराह सीट से हंस राज, भरमौर सीट से डॉक्टर जनक राज, चम्बा सीट से इंदिरा कपूर और डलहौजी से डीएस ठाकुर को टिकट दिया है. सत्ताधारी पार्टी ने भटियाल सीट से विक्रम जरयाल, नूरपुर से रणवीर सिंह निक्का, इंदौरा से रीता धीमान, फतेहपुर से राकेश पठानिया, जवाली से संजय गुलेरिया, जसवां प्रागपुर से विक्रम ठाकुर और जयसिंहपुर से रविंदर धीमान पर दांव लगाया है.
सुलह से विपिन सिंह परमार, नगरोटा से अरुण कुमार मेहरा, कांगड़ा से पवन काजल, शाहपुर से सरवीण चौधरी, धर्मशाला से राकेश चौधरी पालमपुर से त्रिलोक कपूर, बैजनाथ से मुल्खराज प्रेमी और लाहौल स्पीति सीट से बीजेपी ने डॉक्टर रामलाल मारकण्डेय पर दांव लगाया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










