
हिमाचल प्रदेश के चांबा में एक घंटे में दो भूकंप के झटके, पहले 3.3 और फिर 4.0 तीव्रता का आया भूकंप
AajTak
हिमाचल प्रदेश के चंबा में 4.0 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. पाकिस्तान में भी 3.7 तीव्रता का भूकंप आया. सभी झटके हल्के रहे और किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ. दो दिन पहले कांगड़ा जिले में भूकंप दर्ज किया गया था, जो भूकंपीय जोन 5 में आता है, जिसे उच्च क्षति जोखिम वाला इलाका माना जाता है.
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में गुरुवार सुबह 4:39 बजे रिक्टर स्केल पर 4.0 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. इसी के साथ पाकिस्तान में भी 3.7 तीव्रता का भूकंप आया. हालांकि, दोनों ही जगहों से अब तक किसी तरह के नुकसान की कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई है.
हिमाचल प्रदेश के ही चंबा में 3.27 बजे भी एक झटका दर्ज किया गया. इसका केंद्र जमीन के 20 किलोमीटर की गहराई में था. यह झटके ऐसे समय में दर्ज किए जा रहे हैं, जब हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्से में बादल फटने की घटनाएं सामने आ रही हैं. पहले धराली और हर्षिल और अब कुल्लू तक में ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जिससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई है.
इससे पहले सोमवार रात को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में भी धरती हिली थी. रात 9:28 बजे धर्मशाला कस्बे के पास 3.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था. भूकंप का केंद्र धर्मशाला से 23 किलोमीटर दूर स्थित था. मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इसका अक्षांश 32.23 उत्तर और देशांतर 76.38 पूर्व था. इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर दर्ज की गई.
यह भी पढ़ें: तुर्किए में फिर आया जबरदस्त भूकंप, मच गई इतनी ज्यादा तबाही
भूकंपीय जोन 5 में आता है कांगड़ा
कांगड़ा जिला भूकंपीय जोन 5 में आता है, जिसे उच्च क्षति जोखिम वाला क्षेत्र माना जाता है. इस वजह से यहां पर मामूली तीव्रता के भूकंप भी लोगों में डर का माहौल पैदा कर देते हैं. हालांकि, राज्य प्रशासन ने साफ किया है कि हाल ही में आए इन भूकंपों से न तो जान-माल का नुकसान हुआ है और न ही किसी तरह की आपदा संबंधी रिपोर्ट सामने आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






