
हिमाचल प्रदेश: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ 2 साल से दुष्कर्म कर रहा था ठेकेदार, FIR दर्ज
AajTak
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ दुष्कर्म और मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि एक ठेकेदार ने महिला के साथ पिछले दो सालों से दुष्कर्म किया और जब उसने पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी.
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ दुष्कर्म और मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि एक ठेकेदार ने महिला के साथ पिछले दो सालों से दुष्कर्म किया और जब उसने पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी, तो उसने उसे शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
क्या है पूरा मामला? पुलिस के मुताबिक, पीड़िता हमीरपुर के नादौन इलाके की रहने वाली है. उसने शिकायत में आरोप लगाया है कि सोमदत्त नामक ठेकेदार, हमीरपुर का निवासी है, वह पिछले दो वर्षों से उसे डरा-धमकाकर दुष्कर्म कर रहा था.
महिला का आरोप है कि जब उसने इस बारे में पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और जबरदस्ती करने की कोशिश की.
पीड़िता ने बताया कि 14 फरवरी को आरोपी ने उसके साथ फिर से गलत हरकत की, जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.
पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 (दुष्कर्म), 115(2) (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 351(2) (आपराधिक धमकी) और 352 (उकसाने) के तहत मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










