
हिमाचल की धरती से सिसोदिया की हुंकार- सर कटवा लूंगा, गद्दारी कभी नहीं करूंगा
AajTak
हिमाचल प्रदेश के चुनाव में पूरी ताकत के साथ उतरने की तैयारी कर रही आम आदमी पार्टी लगातार पहाड़ी राज्य का दौरा कर रही है. डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया इस समय हिमाचल दौरे पर हैं. यहां से उन्होंने फिर दो टूक कह दिया है कि वे किसी भी कीमत पर कभी गद्दारी नहीं करने वाले हैं. वे कट्टर ईमानदार हैं.
सीबीआई जांच के बवाल के बीच दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने हिमाचल प्रदेश के ऊना में अरविंद केजरीवाल की मुफ्त इलाज की दूसरी गारंटी का एलान किया. आम आदमी पार्टी ने दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर हिमाचल के हर एक व्यक्ति को फ्री इलाज, फ्री दवाइयां, फ्री टेस्ट, फ्री ऑपरेशन, हर गांव और वार्ड में मोहल्ला क्लीनिक के साथ साथ फ़रिश्ते स्कीम को लागू करने की गारंटी में शामिल किया है.
सिसोदिया का हिमाचल प्लान
ऊना में मनीष सिसोदिया भाजपा पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि पार्टियां चुनाव में झूठे वादे करती हैं, जुमले फेंकती हैं लेकिन अरविंद केजरीवाल एकलौते ऐसे व्यक्ति हैं जो लोगों को गारंटी देते हैं और डंके की चोट पर कहते हैं कि यदि काम नहीं किया तो वोट मत देना. हिमाचल का कोई भी व्यक्ति दिल्ली या पंजाब के अपने दोस्तों या रिश्तेदारों से यह पूछ सकता है कि आम आदमी पार्टी ने वहां काम किए हैं या नहीं और यदि जबाव ‘न’ आए तो हमें वोट मत देना.
मनीष सिसोदिया ने हिमाचल की स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल खड़े किए और कहा कि हिमाचल में आज भी कोई गांव-देहात में बीमार होता है तो उसे चारपाई पर लेकर आना होता है. गर्भवती महिलाओं को इलाज नहीं मिल पाता, किसी का एक्सीडेंट हो जाए तो उसे इलाज नहीं मिल पाता. अस्पतालों की बिल्डिंग है, लेकिन खंडहर बन चुकी है. उसमे डॉक्टर नहीं है, दवाइयां नहीं है, मशीनें नहीं है और यदि है तो उसमें पक्षियों का घोंसला बन चुका है, क्योंकि उसे चलाने के लिए टेक्निशियन नहीं है.
मनीष सिसोदिया ने हिमाचल प्रदेश के लिए AAP की 5 स्वास्थ्य गारंटी का एलान किया :
-दिल्ली और पंजाब की तरह हिमाचल के लोगों को फ्री इलाज मिलेगा

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










