
हिमाचल: कांग्रेस के पूर्व MLA बंबर ठाकुर पर हमले की जांच करेगी SIT, पीड़ित ने कहा- मेरा परिवार खतरे में
AajTak
बंबर ठाकुर पर गुरुवार को अज्ञात हमलावरों ने गोलियां बरसाईं, जिसमें उनका बॉडीगार्ड समेत दो अन्य लोग घायल हो गए. घायल पूर्व विधायक ने इस हमले के पीछे ड्रग माफिया का हाथ होने का दावा किया है. IGMC शिमला अस्पताल में भर्ती ठाकुर ने कहा कि ये हमला नशा तस्करों द्वारा करवाया गया है.
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में पूर्व कांग्रेस विधायक बंबर ठाकुर पर हुए हमले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है. मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार इस जांच दल का नेतृत्व केंद्रीय रेंज के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (DIG) करेंगे, जबकि इसकी निगरानी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) ज्ञानेश्वर सिंह करेंगे.
बंबर ठाकुर पर गुरुवार को अज्ञात हमलावरों ने गोलियां बरसाईं, जिसमें उनका बॉडीगार्ड समेत दो अन्य लोग घायल हो गए. घायल पूर्व विधायक ने इस हमले के पीछे ड्रग माफिया का हाथ होने का दावा किया है. IGMC शिमला अस्पताल में भर्ती ठाकुर ने कहा कि ये हमला नशा तस्करों द्वारा करवाया गया है.
एजेंसी के मुताबिक बंबर ठाकुर ने यह भी आरोप लगाया कि स्थानीय नेताओं द्वारा इन ड्रग तस्करों को संरक्षण दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि ये लोग मेरे बेटों को भी नशे में धकेलने की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन मेरा बेटा इससे बच निकला. उन्होंने मांग की कि नशा तस्करों की संपत्ति जब्त की जाए और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए.
बंबर ठाकुर ने कहा कि उन्हें और उनके परिवार को सुरक्षा की जरूरत है. मुझे सुरक्षा दी गई है, लेकिन मेरा परिवार भी खतरे में है. मैंने व्यक्तिगत हथियार लाइसेंस के लिए गृह विभाग में आवेदन किया था, जो अभी तक लंबित है. अगर मेरे पास हथियार होता, तो मैं खुद को बचा सकता था, बंबर ने मुख्यमंत्री से जल्द लाइसेंस मंजूरी देने की अपील की.
इस बीच हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (IGMC), शिमला पहुंचकर बंबर ठाकुर का हालचाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की. मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बंबर खतरे से बाहर हैं और उन्हें बेहतरीन इलाज दिया जा रहा है. उन्होंने इस घटना को गंभीर मामला बताते हुए कहा कि पुलिस को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने बताया कि पुलिस ने रातभर छापेमारी कर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और मामले में जल्द ठोस कार्रवाई होगी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










