
हिमयुग को लेकर वैज्ञानिकों ने खोला रहस्य, Asteroid की टक्कर थी वजह
AajTak
धरती जब बनी तो वह गर्म आग का गोला थी. कुछ करोड़ों साल के बाद इस पर बर्फ की एक मोटी चादर बिछ गई थी. यानी हिम युग (Ice Age). तब दुनिया में देश नहीं थे. इंसान नहीं थे. सिर्फ जमीन पर जमा बर्फ थी. ये बात है करीब 50 करोड़ साल पहले की. डायनासोर के समय से सदियों पहले की बात है ये. क्या आपको पता है कि धरती पर कई बार हिमयुग आया. लेकिन जो सबसे बड़ा हिमयुग था वो किस वजह से हुआ था.
धरती जब बनी तो वह गर्म आग का गोला थी. कुछ करोड़ों साल के बाद इस पर बर्फ की एक मोटी चादर बिछ गई थी. यानी हिम युग (Ice Age). तब दुनिया में देश नहीं थे. इंसान नहीं थे. सिर्फ जमीन पर जमा बर्फ थी. ये बात है करीब 50 करोड़ साल पहले की. डायनासोर के समय से सदियों पहले की बात है ये. क्या आपको पता है कि धरती पर कई बार हिमयुग आया. लेकिन जो सबसे बड़ा हिमयुग था वो किस वजह से हुआ था. वैज्ञानिकों ने इस रहस्य से पर्दा उठा दिया है. (फोटोःगेटी) धरती पर प्राचीन हिमयुग के पीछे अंतरिक्ष में घूम रहे एस्टेरॉयड्स (Asteroids) की साजिश थी. साइंटिस्ट्स ने पता लगाया है कि दो विशालकाय एस्टेरॉयड्स के बीच टक्कर हुई थी. जिसकी वजह से धरती पर हिमयुग का दौर आया था. यह हिमयुग करोड़ों वर्षों तक था. सवाल ये उठता है कि एस्टेरॉयड्स की टक्कर में तो गर्मी हुई होगी, फिर करोड़ों सालों तक बर्फ कैसे जमा थी. (फोटोःगेटी) ये स्टडी साइंस एडवांसेस नाम के जर्नल में प्रकाशित हुई है. इसमें बताया गया है कि टक्कर से पैदा हुई गर्मी के बाद धरती पर अंतरिक्ष से भारी मात्रा में धूल जमा हुई. हालांकि अंतरिक्ष में एस्टेरॉयड्स के टक्कर की वजह से निकली धूल का ये बेहद छोटा हिस्सा था. आइए जानते हैं कि आखिर ये एस्टेरॉयड आया कहां से था. (फोटोःगेटी)
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










