
हिमंत बिस्वा सरमा अब राहुल गांधी जैसे ही गौरव गोगोई पर हमलावर क्यों हो गए?
AajTak
असम में अगले साल विधानसभा के लिए चुनाव होने वाले हैं, लेकिन मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अभी से कांग्रेस नेता गौरव गोगोई के खिलाफ हमला बोल दिया है - और तेवर बिल्कुल वैसा ही है जैसा राहुल गांधी के खिलाफ हुआ करता है.
हिमंत बिस्वा सरमा ने गौरव गोगोई के खिलाफ भी बिल्कुल वैसे ही हमला बोला है, जैसे वो राहुल गांधी के खिलाफ पेश आते हैं. राहुल गांधी के खिलाफ तो हिमंत बिस्वा सरमा कांग्रेस छोड़ने के ठीक बाद ही शुरू हो गये थे, लेकिन गौरव गोगोई के खिलाफ उनका अभियान लोकसभा चुनाव से शुरू हुआ था, जो अब फिर से जोर पकड़ने लगा है. असम के ही जोरहाट से सांसद गौरव गोगोई लोकसभा में कांग्रेस के डिप्टी लीडर हैं.
गौरव गोगोई असम के मुख्यमंत्री रहे तरुण गोगोई के बेटे हैं, जिनकी चुनावी जीत में कभी हिमंत बिस्वा सरमा की बहुत बड़ी भूमिका हुआ करती थी, और हिमंत बिस्वा सरमा खुद को उनका उत्तराधिकारी मानकर चल रहे थे, लेकिन जब सीनियर गोगोई बेटे के मोह में पड़ गये तो हिमंत बिस्वा सरमा कांग्रेस की ही हार की स्क्रिप्ट लिख डाली - और कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करने के पांच साल बाद असम के मुख्यमंत्री बन गये.
कांग्रेस से बीजेपी में जाकर हिमंत बिस्वा सरमा मुख्यमंत्री ही नहीं बने हैं, बल्कि पूरे नॉर्थ ईस्ट में वो बीजेपी के सबसे बड़े जनरल के रूप में मोर्चा संभालते हैं - और अब उनका अगला टार्गेट 2026 का असम विधानसभा चुनाव है.
राहुल के बाद गोगोई निशाने पर
लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा था, पाकिस्तान में राहुल गांधी की लोकप्रियता बहुत ही ज्यादा है, वहां कहीं से भी वो चुनाव लड़कर जीत जाएंगे. और, अब वो वही पाकिस्तान कनेक्शन गौरव गोगोई के साथ जोड़कर पेशकर रहे हैं.
जैसे गुजरात चुनाव के दौरान हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर वायरल सद्दाम हुसैन की तस्वीर को लेकर राहुल गांधी पर टिप्पणी की थी, एक तस्वीर शेयर करते हुए गौरव गोगोई को निशाना बनाया है.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.







