
हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी ने गौरव गोगोई पर क्यों ठोका 10 करोड़ का मानहानि केस?
AajTak
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने आरोप लगाया था कि असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी की फर्म को केंद्र सरकार की ओर से 10 करोड़ की सब्सिडी मिली है. इसको लेकर हिमंता की पत्नी रिनिकी सरमा ने गौरव गोगोई के खिलाफ 10 करोड़ रुपये का मानहानि केस दायर किया है.
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुयान सरमा ने अनियमितताओं के झूठे आरोप लगाने के लिए कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के खिलाफ 10 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया है.
गौरव गोगोई ने हिमंता की पत्नी पर आरोप लगाया था कि उनकी फर्म को केंद्र सरकार से 10 करोड़ रुपये की सब्सिडी मिली है और इसके लिए हिमंत ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल किया है. हालांकि उनके आरोपों पर हिमंता ने कहा था कि केंद्र सरकार से कभी कोई फंड नहीं मिला.
रिनिकी सरमा के वकील देवजीत सैकिया ने न्यूज एजेंसी को बताया कि शुक्रवार को कामरूप मेट्रोपॉलिटन के सिविल जज की अदालत में केस दायर किया गया है. इसे 26 सितंबर को ट्रांसफर किया जाएगा.
उन्होंने कहा, "मेरे मुवक्किल ने ट्विटर पर अलग-अलग किए गए ट्वीट्स के लिए गौरव गोगोई के खिलाफ 10 करोड़ रुपये की मानहानि का दावा किया है. हमने यह स्पष्ट कर दिया है कि हमने सब्सिडी प्राप्त करने के लिए कभी कोई आवेदन नहीं किया."
'हिमंता बिस्वा की पत्नी को मिली 10 करोड़ की सब्सिडी', कांग्रेस ने दिखाए सबूत, असम CM का इनकार
सैकिया ने आगे दावा किया कि सब्सिडी मांगने की प्रक्रिया बिल्कुल भी शुरू नहीं की गई है और जिसके लिए इस साल 26 मई को उनके ग्राहक की फर्म को कारण बताओ नोटिस भेजा गया था, जिसके बाद खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय से एक ईमेल भेजा गया था.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









