
हिज्बुल्लाह ने दागी 135 घातक 'फादी-1' मिसाइल, दहल उठा इजरायल, अबतक का दूसरा सबसे बड़ा हमला
AajTak
पिछले एक हफ्ते के भीतर इजरायल पर दूसरा सबसे बड़ा हमला हुआ है. इस बार हिज्बुल्लाह ने लेबनान से कम से कम 135 मिसाइल इजरायल के हाइफा क्षेत्र में दागे हैं. हाइफा इजराइल का तीसरा सबसे बड़ा शहर है. इस हमले में 10 लोग घायल हो गए हैं. इन हवाई हमलों के बाद हाइफा में अफरा-तफरा मच गई.
सोमवार को पिछले एक हफ्ते के भीतर इजरायल पर दूसरा सबसे बड़ा हमला हुआ है. इस बार लेबनान से हिज्बुल्लाह ने कम से कम 135 'फादी-1' मिसाइल इजरायल के हाइफा क्षेत्र में दागे हैं. हाइफा इजराइल का तीसरा सबसे बड़ा शहर है. इस हमले में 10 से अधिक लोग घायल हो गए हैं. इन हमलों के बाद अफरा-तफरा मच गई. लगातार सायरन बजते रहे. इस दौरान लोग बम शेल्टरों में छिपते देखे गए.
हिज्बुल्लाह ने दावा किया कि सोमवार की शाम करीब 5 बजे उसने इजरायल के तीसरे सबसे बड़े शहर हाइफा पर रॉकेट और मिसाइल से हमले किए हैं. हिज्बुल्लाह ने पहली बार 'फादी-1' मिसाइल का इस्तेमाल किया है, जिससे हाईफा में बड़ा नुकसान हुआ है. इजरायली सेना 7 अक्टूबर 2023 को हुए नरसंहार की पहली बरसी मना रही है. इसी बीच हिज्बुल्लाह के ताबड़तोड़ हमलों से इजरायली शहर दहल उठा है.
हिज्बुल्लाह के पास मौजूद 'फादी' मिसाइल को बहुत घातक माना जाता है. इसकी मारक क्षमता 80 किमी तक है. इसको मोबाइल प्लेटफॉर्म से भी लॉन्च किया जा सकता है. ये 83 किलोग्राम के वारहेड से लैस है, जो किसी भी तरह के टारगेट को ध्वस्त करने की क्षमता रखता है. इसकी मारक क्षमता ही इसकी सबसे बड़ी खासियत है. यही वजह है कि ये इजरायल के आयरन डोम को भेदते हुए अंदर घुस जाती है.
इजरायली पुलिस ने भी पुष्टि की है कि हाइफा पर रॉकेट दागे गए हैं. यहां एक प्रमुख बंदरगाह भी है. इजरायली सेना ने कहा कि लेबनान से हाइफा पर पांच रॉकेट दागे गए, लेकिन उनको इंटरसेप्ट कर लिया गया. इस इलाके में गिरे प्रोजेक्टाइल की पहचान कर ली गई है. इसकी समीक्षा की जा रही है. इजरायल के उत्तरी गैलिली क्षेत्र के तिबेरियास पर भी 15 रॉकेट दागे गए, जिनमें से कुछ को मार गिराया गया. लेकिन पांच रॉकेट गिर गए.
यह भी पढ़ें: IDF को मिला हथियारों का जखीरा, इजरायल पर बड़े हमले की तैयारी में था हिज्बुल्लाह, देखें तस्वीरें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











