
हिज्बुल्लाह चीफ नसरल्लाह को ईरान ने बताया महान मुहाजिद, 5 दिन के शोक का किया ऐलान
AajTak
ईरान ने हिज्बुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह को महान मुहाजिद कहकर सम्मानित किया है. इजराइल के हमले में हसन नसरुल्ला की मौत हो गई थी. इसे लेकर ईरान ने पांच दिन के शोक की घोषणा की है. ईरान ने इस घटना को बड़ी गंभीरता से लिया है और पूरे देश में शोक की घोषणा की गई है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











