
हिज्बुल्लाह चीफ नसरल्लाह की मौत पर बंट गए मुस्लिम देश! सऊदी, यूएई ने क्या कह दिया?
AajTak
इजरायली हमले में हिज्बुल्लाह के मुखिया हसन नसरल्लाह की मौत पर मध्य-पूर्व के मुस्लिम देश बंटे हुए दिख रहे हैं. सऊदी, यूएई जैसे सुन्नी नेतृत्व वाले देशों ने नसरल्लाह की मौत पर चुप्पी साध ली है. वहीं, अरब देशों में सोशल मीडिया पर भी लोग बंटी हुई प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
इजरायली हमले में हिज्बुल्लाह के सुप्रीम लीडर हसन नसरल्लाह मारे गए हैं. ईरान के समर्थन वाले समूह हिज्बुल्लाह के मुखिया की मौत पर पूरा मध्य-पूर्व बंट गया है और कई सुन्नी नेतृत्व वाले देशों ने चुप्पी साध ली है. 32 सालों तक शिया सशस्त्र समूह चलाने वाले नसरल्लाह ने इजरायल और पश्चिमी देशों के अलावा कई क्षेत्रीय दुश्मन भी बना लिए थे. खाड़ी देशों और अरब लीग ने 2016 में हिज्बुल्लाह को आतंकवादी संगठन घोषित किया था हालांकि, इस साल की शुरुआत में मुस्लिम लीग ने हिज्बुल्लाह से आतंकवादी संगठन का टैग हटा दिया था.
सुन्नी शासित सऊदी अरब क्या बोला?
क्षेत्र के सबसे शक्तिशाली देशों में से एक सऊदी अरब ने एक बयान में कहा कि वह लेबनान के घटनाक्रम पर चिंतित है और इस पर नजर रख रहा है.
सुन्नी शासित सऊदी अरब ने रविवार देर रात जारी बयान में लेबनान की संप्रभुता और क्षेत्रीय सुरक्षा के संरक्षण का आग्रह किया. लेकिन बयान में नसरल्लाह का कोई जिक्र नहीं किया गया.
UAE, कतर, बहरीन ने भी साधी चुप्पी
सऊदी अरब की तरह ही सुन्नी शासित देश कतर, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और बहरीन ने नसरल्लाह की हत्या पर पूरी तरह से चुप्पी साध रखी है. यूएई और बहरीन ने 2020 में इजरायल के साथ संबंधों को सामान्य कर लिया था. बहरीन में 2011 में शिया समुदाय का लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शन हुआ था जिसे सख्ती से दबा दिया गया था.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











