
हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायल का भीषण हमला, लेबनान के रिहाइशी इलाके में IDF का कहर
AajTak
इजरायली सेना लेबनान में हिज्बुल्लाह के ठिकानों को जड़ से मिटाने की मुहिम में लगी है और जबरदस्त हमलों को अंजाम दे रही है. शुक्रवार को बेरूत में एक रिहाइशी इलाके में आईडीएफ का कहर टूटा, तो हिज्बुल्लाह ने भी इजरायली सीमा में कई रॉकेट दागे. आर-पार की जंग के बीच अमेरिका ने संघर्ष विराम के लिए लिखित प्रस्ताव सौंपा है.
इजरायली सेना लेबनान में हिज्बुल्लाह के ठिकानों को जड़ से मिटाने की मुहिम में लगी है और जबरदस्त हमलों को अंजाम दे रही है. शुक्रवार को बेरूत में एक रिहाइशी इलाके में आईडीएफ का कहर टूटा, तो हिज्बुल्लाह ने भी इजरायली सीमा में कई रॉकेट दागे. आर-पार की जंग के बीच अमेरिका ने संघर्ष विराम के लिए लिखित प्रस्ताव सौंपा है. हालांकि, इस पर दोनों पक्षों से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
शुक्रवार को इजरायली सेना ने लेबनान में हमले की वॉर्निंग दी थी. इसके महज 50 मिनट के बाद ही आईडीएफ ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर जबरदस्त एयरस्ट्राइक कर दिया. यहां शहर में ऊंची-ऊंची इमारतों के बीच जब ये धमाका हुआ, तो चारों तरफ धुएं का गुबार छा गया. अफरा-तफरी मच गई. धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई पड़ी. इस हमले में कई इमारतें जमींदोज हो गईं.
अब यहां युद्धस्तर पर राहत बचाव अभियान जारी है. घनी आबादी वाले इस इलाके में एक अपर्टामेंट, बिजनेस सेंटर और पुलिस स्टेशन हैं. इजरायली चेतावनी के महज 50 मिनट के बाद ही इन हमलों को अंजाम दिया गया. फिलहाल ये साफ नहीं हो पाया है कि इस हमले में कितने लोग हताहत हुए हैं. इधर, इजरायली सेना ने हिज्बुल्लाह नियंत्रित इलाकों पर हमले का दावा किया है.
पिछले तीन दिनों से इजरायली सेना दक्षिणी लेबनान पर लगातार बमों की बारिश कर रही है. हिज्बुल्लाह लेबनान की सीमा से इजरायली शहरों में रॉकेट से अटैक कर रहा है. उसके ताजा हमले में इजरायल के किर्यत बालिक में 3 विदेशी नागरिक घायल हो गए हैं. आर-पार की जंग के बीच अमेरिका ने इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच लड़ाई को रोकने के लिए पहला लिखित प्रस्ताव लेबनान की संसद को सौंपा है.
बताते चलें कि हिज्बुल्लाह और इज़रायल के बीच जंग भीषण होती जा रही है. दोनों देशों के बीच जमकर हवाई हमले हो रहे है, जिसमें दोनों तरफ से बड़ी संख्या में लोग मारे जा रहे हैं. दो दिन पहले बेरूत में इजरायली सेना ने जेट विमानों से एक इमारत को निशाना बनाया था, जिसमें 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी. इस हमले में इमारत मलबे में तब्दील हो गई, जिसमें चार लोग जिंदा दबे रहे.
गाजा में हमास के साथ जंग शुरू होने के बाद लेबनान में हिज्बुल्लाह के साथ भी इज़रायल का संघर्ष शुरू हो गया था. लेकिन सितंबर में इज़रायल ने आक्रमक रुख अपनाया. इसके बाद यहां अबतक मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 3 हज़ार 200 से ज़्यादा हो गया है, जबकि 14 हज़ार 200 से ऊपर लोग घाय़ल हैं. हर बीतते हुए दिन के साथ ही मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








