
हिंदू होने पर गर्व करने वाले ऋषि सुनक ने कलावा बांधकर दिया पहला भाषण, फोटो वायरल
AajTak
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने जा रहे ऋषि सुनक ने कंजर्वेटिव पार्टी का चुनाव जीतने के बाद 10 डाउनिंग स्ट्रीट (ब्रिटेन प्रधानमंत्री आवास ) पर पहला भाषण दिया. इस दौरान ऋषि सुनक के हाथ की कलाई में लाल धागा बंधा हुआ नजर आया.
ऋषि सुनक ब्रिटेन के पहले भारतवंशी प्रधानमंत्री होंगे. लिज ट्रस के इस्तीफे के बाद कंजर्वेटिव पार्टी के सांसदों ने टोरी लीडरशिप चुनाव में ऋषि सुनक को अपना नया नेता चुना. ऋषि के सामने पार्टी के चुनाव में खड़ीं पेनी मोरडॉन्ट को काफी कम सांसदों का समर्थन प्राप्त हुआ, जिसके बाद उन्होंने खुद को पीएम पद की रेस से बाहर कर लिया.
यूके का पहला हिंदू प्रधानमंत्री बनकर इतिहास रचने वाले ऋषि सुनक ने चुनाव जीतने के बाद 10 डाउनिंग स्ट्रीट (ब्रिटेन प्रधानमंत्री आवास ) पर पहला भाषण दिया. इस दौरान ऋषि सुनक के कलाई पर कलावा या मौली बंधा नजर आया. हिंदू धर्म में कलावा (रक्षासूत्र) का विशेष महत्व बताया गया है. इसे पूजा या अन्य तरह धार्मिक क्रियाओं को पूरा करने के बाद भी बांधा जाता है. सबसे खास बात है कि ऋषि सुनक बेशक पश्चिमी सभ्यता में रहे हों लेकिन उनका अपने धर्म से खास लगाव है.
I will unite our country, not with words, but with action. I will work day in and day out to deliver for you. Watch my speech from Downing Street 👇 pic.twitter.com/diOBuwBqXc
हिंदू धर्म से अपने जुड़ाव को लेकर मुखर साल 2017 में जब ऋषि सुनक ब्रिटेन को तत्कालीन प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने अपनी कैबिनेट में शामिल किया था, उस समय ऋषि सुनक ने अपने धार्मिक विश्वास को लेकर खास बात कही थी. ऋषि सुनक ने कहा था कि वे अब एक ब्रिटिश नागरिक हैं, लेकिन उनका धर्म हिंदू है. ऋषि सुनक ने कहा था कि उनकी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत भारतीय है. ऋषि सुनक ने कहा था कि, 'मैं गर्व से कहता हूं कि मैं एक हिंदू हूं और हिंदू होना ही मेरी पहचान है.'
साल 2020 में ऋषि सुनक ने जब ब्रिटेन के वित्त मंत्री बने थे तो उन्होंने भगवद्गीता पर हाथ रखकर शपथ ली थी. ऋषि सुनक ने वित्त मंत्री रहते हुए ही कहा था कि नवंबर 2020 में 11 डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर दिवाली के लिए दीये जलाना, उनकी जिंदगी के सबसे ज्यादा गर्व के क्षण थे.
साल 2022 के अगस्त महीने में भ्रष्टाचार के आरोपों की वजह से मौजूदा पीएम बोरिस जॉनसन ने इस्तीफा दे दिया था. जिसके बाद जब दावेदारी के लिए ऋषि सुनक का नाम चर्चाओं में आया तो उस समय ऋषि सुनक लंदन में गौ पूजन करते हुए नजर आए. ऋषि सुनक के गौ पूजन को लेकर विवाद भी हुआ और काफी नेताओं ने उन पर निशाना भी साधा.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.






