
हिंदू युवक ने इस्लाम स्वीकार करने के लिए मजिस्ट्रेट को दिया शपथ पत्र, अपने पिता का है इकलौता बेटा
AajTak
UP News: पिता पवन तिवारी ने बताया कि गांव में रहने वाले मुस्लिम लोग मेरे बेटे का धर्म परिवर्तन करा रहे हैं. मेरा एक ही लड़का है. उसे बहला-फुसला लिया गया है. प्रॉपर्टी की वजह से ऐसा कराया है. पिता ने एसपी से शिकायत कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
उत्तर प्रदेश के बांदा में इस्लाम धर्म अपनाने के लिए एक हिंदू युवक मजिस्ट्रेट के पास शपथ पत्र लेकर पहुंच गया. युवक ने उस पत्र में स्पष्ट तौर पर लिखा कि उसका नाम आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेजों में रामबाबू की जगह नासिर हुसैन कर दिया जाए. जानकारी मिलने पर युवक के परिजनों ने विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों के साथ एसपी ऑफिस पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई.
उन्होंने गांव के कई मुस्लिमों पर जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया है. परिजनों ने बताया कि उनका बेटा मानसिक विक्षिप्त है. उसके नाम काफी प्रॉपर्टी भी है. जिस कारण मुस्लिम लोग उसका धर्म परिवर्तन कराने पर लगे हैं.
VHP ने पुलिस अधीक्षक से जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है. एसपी ने तत्काल संज्ञान लेकर थाना प्रभारी को कार्रवाई के आदेश दिए, जिस पर 4 मुस्लिम लोगों पर धर्म परिवर्तन की धाराओं में केस दर्ज किया गया है.
मस्जिद में नमाज अदा करना सिखाया
मामला गिरवां थाना के एक गांव का है. जहां के रहने वाले अधेड़ उम्र का रामबाबू तिवारी कई दिनों से लगातार मस्जिद में नमाज अदा करने जाता था. इसके बाद युवक ने मजिस्ट्रेट को शपथ पत्र दिया कि उसको हिंदू धर्म से मुस्लिम धर्म स्वेच्छा से परिवर्तन करना है.
धर्म परिवर्तन की बात पर पैरों तले जमीन खिसक गई

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










