
हिंदू-मुस्लिम एकता, वोट की चोट...मुजफ्फरनगर महापंचायत में टिकैत के भाषण के क्या हैं मायने?
AajTak
राकेश टिकैत समेत किसान मोर्चा के बाकी नेता सीधे तौर पर बीजेपी को सबक सिखाने की हुंकार भरते हैं, लिहाजा अगर उनके आह्वान पर 'वोट की चोट' सत्ताधारी बीजेपी पर की गई तो उसके लिए एक बड़ी चुनौती पेश हो सकती है, जहां करीब 100 सीटें दांव पर हैं.
संयुक्त किसान मोर्चा ने मुजफ्फरनगर की किसान महापंचायत से एक बार फिर अपने आंदोलन को धार देने का प्रयास किया. इस महापंचायत में किसानों का बड़ा हुजूम देखा गया. खासकर, पश्चिमी यूपी के किसान बड़ी तादाद में यहां पहुंचे. महापंचायत के मंच से किसान नेता राकेश टिकैत ने बीजेपी की केंद्र और राज्य दोनों सरकारों को आड़े हाथों लिया. साथ ही वोट की चोट का नारा भी दे दिया.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










