
'हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ पर ऑस्ट्रेलिया सरकार ने दिया है सख्त एक्शन का भरोसा,' विदेश मंत्रालय
AajTak
ऑस्ट्रेलिया में 5 दिन के अंदर दूसरी बार हिंदू मंदिर पर अटैक हुआ है. हमले का आरोप खालिस्तान समर्थकों पर लगा है. इससे पहले 12 जनवरी की सुबह ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में मिल पार्क में बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर की दीवारों पर भद्दे दृश्यों को देखा गया था. मंदिर के साथ छोड़छाड़ की गई थी. एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा था कि हर सुबह काम पर जाने से पहले वह मंदिर जाता है.
ऑस्ट्रेलिया में लगातार हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ किए जाने पर मामला गरमा गया है. भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस मामले को संज्ञान में लिया है और स्थानीय सरकार से कार्रवाई की अपील की है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि मेलबर्न में हमारे महावाणिज्य दूतावास ने मामले को स्थानीय पुलिस के समक्ष उठाया है. हमने अपराधियों के खिलाफ शीघ्र जांच और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के उपायों का अनुरोध किया है. इस मामले को ऑस्ट्रेलियाई सरकार के साथ भी उठाया गया है और कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है. वहीं, उडुपी पुट्टीगे मठ के संत सुगुनेंद्र तीर्थ स्वामीजी ने भी ऑस्ट्रेलिया में आप्रवासन मंत्री एंड्रयू जाइल्स के आवास पर मुलाकात की है और मामले में कार्रवाई की मांग की है.
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में 5 दिन के अंदर दूसरी बार हिंदू मंदिर पर अटैक हुआ है. हमले का आरोप खालिस्तान समर्थकों पर लगा है. इससे पहले 12 जनवरी की सुबह ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में मिल पार्क में बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर की दीवारों पर भद्दे दृश्यों को देखा गया था. मंदिर के साथ छोड़छाड़ की गई थी. एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा था कि हर सुबह काम पर जाने से पहले वह मंदिर जाता है. उसने मंदिर पहुंचने पर मंदिर की दीवारों पर 'हिंदू-स्तान मुर्दाबाद' लिखा हुआ देखा था. BAPS स्वामीनारायण मंदिर ने एक अखबार से कहा था कि, 'हम बर्बरता और नफरत के इन कृत्यों से बहुत दुखी और स्तब्ध हैं.' तब भी मंदिर पर ऐसी हरकत करने का आरोप खालिस्तान समर्थकों पर लगा था.
'भारतीय दूतावास ने पुलिस के समक्ष मामले को उठाया है'
ऑस्ट्रेलिया में मंदिर हमले पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा- हम जानते हैं कि हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में कुछ मंदिरों को तोड़ा गया है. हम इन हरकतों की कड़ी निंदा करते हैं. इन कार्रवाइयों की ऑस्ट्रेलियाई नेताओं, समुदाय के नेताओं और वहां के धार्मिक संघों द्वारा भी सार्वजनिक रूप से निंदा की गई है. मेलबर्न में हमारे महावाणिज्य दूतावास ने मामले को स्थानीय पुलिस के समक्ष उठाया है. हमने अपराधियों के खिलाफ शीघ्र जांच और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के उपायों का अनुरोध किया है.
'गंभीरता से ध्यान देने की मांग'
वहीं, उडुपी पुट्टीगे मठ के संत सुगुनेंद्र तीर्थ स्वामीजी ने ऑस्ट्रेलिया में आप्रवासन मंत्री एंड्रयू जाइल्स के आवास पर मुलाकात की है. दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत होती रही. स्वामीजी ने ऑस्ट्रेलियाई सरकार से वहां हिंदू मंदिरों पर हाल ही में हमलों पर गंभीरता से ध्यान देने की अपील की और इस तरह के प्रयासों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










