
हिंदू नव वर्ष पर ये कार कंपनी दे रही विभिन्न मॉडलों पर हजारों की कैश छूट! जानें ऑफर्स
AajTak
अप्रैल में हिंदी महीनों के हिसाब से चैत्र का महीना पड़ता है. चैत्र माह में ही विक्रम संवत् , वैसाखी, गुड़ी पाडवा, उगादी और बीहू जैसे अलग-अलग नाम से देश के विभिन्न हिस्सों में नए साल का स्वागत किया जाता है. इसी को देखते हुए एक लक्जरी कार कंपनी ने ग्राहकों के लिए कई ऑफर पेश किए हैं.
अप्रैल में हिंदी महीनों के हिसाब से चैत्र का महीना पड़ता है. चैत्र माह में ही विक्रम संवत् , वैसाखी, गुड़ी पाडवा, उगादी और बीहू जैसे अलग-अलग नाम से देश के विभिन्न हिस्सों में नए साल का स्वागत किया जाता है. इसी को देखते हुए एक लक्जरी कार कंपनी ने ग्राहकों के लिए कई ऑफर पेश किए हैं. इन मॉडलों पर मिल रहे हजारों के लाभ बयान के मुताबिक कंपनी ने अपने कई मॉडलों पर हजारों रुपये के बेनेफिट की पेशकश की है. इसमें अमेज पर 38,000 रुपये, डब्ल्यूआर-वी पर 32,500 रुपये, जैज पर 32,000 रुपये और सिटी के पांचवी पीढ़ी के मॉडल पर 10,000 रुपये तक के बेनेफिट शामिल हैं. कैश छूट से लेकर एसेसरीज तक कंपनी का कहना है कि इस ऑफर के तहत ग्राहकों को विभिन्न मॉडलों पर कैश छूट से लेकर एसेसरीज या कार बदलने पर डिस्काउंट की पेशकश की जाएगी. पुराने ग्राहकों को कंपनी अलग से भी लाभ देगी जिसमें एक्स्ट्रा बोनस पॉइंट, पुरानी होंडा कार के बदले नई कार पर विशेष एक्सचेंज ऑफर वगैरह की पेशकश कंपनी ने की ह्रै.
Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.











