
हिंदुओं से नफरत की कहानी क्यों सुना रहे हैं पाक आर्मी चीफ, क्या पाकिस्तान के बिखरने का डर सता रहा?
AajTak
ओवरसीज पाकिस्तानियों को संबोधित करते हुए पाकिस्तानी सेना के प्रमुख असीम मुनीर के मुंह से जो बातें निकल रही थीं वो वैसी ही थीं जैसे कोई डरा हुआ सेनापति संभावित हार को देखते हुए अपनी टुकड़ी में जोश भर रहा हो. मुनीर पाकिस्तानियों को हिंदुओं के खिलाफ भडका कर, टू नेशन थियरी को सही साबित कर रहे थे. जाहिर है कि 2 से 3 परसेंट हिंदुओं से डर तो नहीं ही है. आइये देखते हैं कि आखिर बात क्या है?
कहते हैं कि जो आपके मन में चल रहा होता है वही आपके मुंह से निकलता है. पाकिस्तान के जो हालात हैं वो किसी से छिपे नहीं हैं. आर्थिक स्थिति इतनी बुरी हो चुकी है कि हर महीने नए कर्ज की तलाश शुरू होती है. सरकार चलाने तक का खर्च नहीं है इस देश में. कोढ़ में खाझ यह है कि बलूचिस्तान आजाद मुल्क बनने की राह पर हर दिन बढ़ रहा है. कश्मीर में अब न आईएसआई की चल रही और न ही सेना की.
पाकिस्तानी सोशल मीडिया को देखेंगे तो पाएंगे कि युवा अपने देश को लेकर बहुत निराशा है. लोकतंत्र पर सेना के भारी होने के बावजूद व लोग ऑर्मी के खिलाफ खुलकर बोलने लगे हैं. कई लोग तो ऐस मिल जाते हैं जो चाहते हैं कि भारत फिर से पाकिस्तान को अपने साथ मिला ले. समझदार लोग समझते हैं कि एक पिलर के सिर्फ खिसकने भर की देर होती है कि मकान भरभराकर गिर जाता है. जाहिर ऐसी दशा में पाक सेना अध्यक्ष को नींद नहीं आती होगी. कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति नहीं चाहेगा कि उसे बाकी जीवन अपने देश को बरबादी से न बचाने वाले शख्स के रूप में देखा जाए.
बुधवार को ओवरसीज पाकिस्तानियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए पाकिस्तानी सेना के प्रमुख असीम मुनीर के मुंह से जो बातें निकल रही थीं वो वैसी ही थीं जैसे कोई डरा हुआ सेनापति संभावित हार को देखते हुए अपनी टुकड़ी को बस यही समझा जा रहा हो कि बस लड़ाई लड़नी है , मर गए तो भी कोई गम नहीं आखिर हम शहीद कहलाएंगे. मुनीर की एक -एक बात ऐसी थी जो बता रही थी पाकिस्तान आज भी एक मुल्क नहीं बन सका है. नेताओं के सामने आज भी अपने देश के अस्तित्व का संकट है. जो केवल और केवल हिंदुओं के खिलाफ जहर उगलकर ही संभव है.
सोचने वाली बात है कि मुसलमानों के नाम पर एक अलग देश पाकिस्तान बनने के बाद भी वहां हिंदुओं से डर लगता है. 1947 में जब पाकिस्तान नाम का देश बना उस समय यहां हिंदुओं की आबादी करीब 23 प्रतिशत थी. आज बमुश्किल 3 परसेंट के करीब हिंदू बचे हैं. जाहिर है कि हिंदुओं को इतना प्रताड़ित किया गया कि या तो वो देश छोड़कर चले गए या उन्होंने इस्लाम स्वीकार कर लिया. इसके बावजदू हिंदू ही इस देश के लिए सेफ्टी वॉल्व हैं जिनके नाम पर यह देश बचा रह सकता है. यह बात मैं नहीं कह रहा, ये खुद जनरल मुनीर की बातों से ऐसा लग रहा है.
ओवरसीज पाकिस्तानियों के सम्मेलन में जनरल आसिम मुनीर ने हिंदुओं के खिलाफ जो आग उगली वो उसी बात की प्रतीक है. मुनीर को या पाकिस्तानियों को हिंदुओं से खतरा नहीं है और न ही देश में वो मुसलमानों के प्रतिस्पर्धी हैं. पाकिस्तान में आज जो भी हिंदू बचे हुए हैं वो दबे कुचले तबके की हैं. जिन लोगों ने पाकिस्तानी लोकप्रिय सीरीज जिंदगी गुलजार है सीरियल देखी होगी उन्हें पता होगा कि वहां हिंदू किस दशा में हैं. सीरीज में नायिका जिलाधिकारी बन जाती है. विदेश से एक प्रतिनिधिमंडल आया हुआ है . उन्हें गरीबों की एक बस्ती दिखाते हुए नायिका कहती है कि उधर हिंदू रहते हैं.
जरा सोचिए कि आज की तारीख में मुनीर को इन कमजोर, शोषित, पीड़ित हिंदुओं के खिलाफ अपनी नफरत को क्यों उजागर करना पड़ रहा है? मुनीर ने कहा है कि हम हिंदुओं से अलग हैं. हम उनसे बेहतर संस्कृति और संस्कार वाले हैं. वो टू नेशन थियरी को सही ठहराते हैं. क्योंकि मुनीर को डर है कि अगर इस थियरी को सही नहीं ठहराया तो हो सकता है कि पाकिस्तान की युवा पीढ़ी बगावत ही कर दे. पाकिस्तानी सेना प्रमुख को यह क्यों कहना पड़ा कि उनकी संस्कृति और विचारधारा हिंदुओं की संस्कृति से बेहतर है. मुट्ठी भर हिंदुओं से वो अपनी तुलना क्यों कर रहे हैं? क्योंकि मुनीर को डर है कि उनका देश टूटने की कगार पर है. उसे हिंदुओं के खिलाफ नफरत पैदा करके बचाया जा सकता है.

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने तुर्की और ओमान में हुए हमलों में अपना हाथ होने से साफ इनकार कर दिया है और इसे इजरायल की साजिश बताया है. ईद और नए साल के मौके पर दिए संदेश में उन्होंने दावा किया कि ईरान ने पिछले एक साल में तीन बड़ी जंग जीती हैं. उन्होंने मीडिया को आगाह किया कि वे देश की अंदरूनी कमियों को बढ़ा-चढ़ाकर न दिखाएं, क्योंकि इससे दुश्मनों की 'दिमागी जंग' को मदद मिलती है.

खाड़ी देशों में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है, जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है. देखें वीडियो.

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को सही ठहराने के लिए ईसा मसीह और चंगेज खान का उदाहरण देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर समाज अपनी रक्षा नहीं कर पाता, तो यीशु मसीह भी चंगेज खान को नहीं हरा सकते. इस बयान पर ईसाई जगत और ईरान ने तीखी आपत्ति जताई और इसे ईसा मसीह का अपमान बताया. विवाद बढ़ता देख नेतन्याहू ने सफाई दी कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अमेरिका ने ईरानी हैकिंग ग्रुप 'हंडाला' के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके चार डोमेन को सीज कर दिया है. बीते दिनों हंडाला ने अमेरिकी मेडिकल कंपनी स्ट्राइकर पर मैलवेयर हमला किया था और इजरायली अधिकारियों के डेटा को लीक किया था. FBI ने इस कार्रवाई को ईरानी साइबर ऑपरेटरों के लिए चेतावनी बताया है.

इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती जंग ने दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्ते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लगभग ठप्प कर दिया है. जहां पहले रोज़ाना 130 से ज्यादा जहाज गुजरते थे, अब वहां गिनती सिर्फ 5 जहाजों तक सिमट गई है. इस रास्ते के बंद होने से भारत समेत पूरी दुनिया में तेल और गैस की किल्लत हो सकती है, क्योंकि सऊदी और यूएई की वैकल्पिक पाइपलाइनों में इतना दम नहीं कि वे होर्मुज की कमी पूरी कर सकें.

अली लारिजानी पर जर्मन दार्शनिक कांट का गहरा बौद्धिक प्रभाव था. लेकिन राजनीतिक चातुर्य ने उन्हें व्यावहारिक बना दिया. उन्होंने कांट को समझा, लिखा और उनकी व्याख्या की. पर ईरान में उसे लागू करने के दौरान भू-राजनीति की वास्तविकताओं ने उनके फैसलों पर असर डाला. दरअसल वे कांट से प्रभावित एक व्यवहारिक रणनीतिकार अधिक थे.

अमेरिका ने IRGC के टॉप 5 अधिकारियों का पोस्टर जारी किया है. जिसमें जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर के इनाम का एलान किया है. इससे पहले भी अमेरिका ने एक पोस्टर जारी किया था जिसमें ईरान के अधिकारियों पर इनाम रखा था. ये पोस्टर उस वक्त जारी किया गया है जब लगातार ईरान के टॉप कमांडरों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं. देखें वीडियो.

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.





