
हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार पर लीपापोती, बांग्लादेश में यूनुस सरकार ने हमलों को राजनीतिक बता झाड़ा पल्ला
AajTak
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद युनुस के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि अल्पसंख्यकों पर हमले और बर्बरता की कुल 1,769 घटनाएं दर्ज की गईं. पुलिस जांच में पाया गया कि इनमें से 1,234 घटनाएं 'राजनीतिक प्रकृति' की थीं और सिर्फ 20 घटनाएं सांप्रदायिक थीं.
बांग्लादेश सरकार ने शनिवार को एक पुलिस रिपोर्ट के हवाले से कहा कि पिछले साल 4 अगस्त के बाद से अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ अधिकांश घटनाएं 'राजनीतिक प्रकृति' की थीं, न कि 'सांप्रदायिक'. हालांकि, मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार और बांग्लादेश पुलिस के इन दावों से सवाल उठता है कि अगर हिंसा की अधिकतर घटनाएं सांप्रदायिक न होकर राजनीतिक थीं, तो फिर पीड़ित हिंदू और अन्य अल्पसंख्यक ही क्यों हैं. पुलिस ने सांप्रदायिक हिंसा की सीधे शिकायतें प्राप्त करने और अल्पसंख्यक समुदाय से संपर्क बनाए रखने के लिए एक हेल्पलाइन डेस्क स्थापित किया है और व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया है.
मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस की प्रेस विंग ने यहां कहा कि पुलिस जांच 'बांग्लादेश हिंदू बौद्ध ईसाई एकता परिषद' द्वारा हाल ही में दावा किए जाने के बाद हुई है कि अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के 5 अगस्त को देश छोड़ने से एक दिन पहले सांप्रदायिक हिंसा की 2,010 घटनाएं हुई थीं. बता दें कि जॉब कोटा सिस्टम के खिलाफ छात्रों के नेतृत्व में शुरू हुए विरोध प्रदर्शन ने शेख हसीना के 16 साल के शासन का अंत किया था.
यह भी पढ़ें: त्रिपुरा में घुसपैठ कर रहे 4 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, कई एगंल से जांच कर रही पुलिस
1,769 में से सिर्फ 20 घटनाएं सांप्रदायिक: बांग्लादेश
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि इनमें से कुल 1,769 घटनाएं हमलों और बर्बरता के रूप में दर्ज की गईं; पुलिस ने दावों के आधार पर अब तक 62 मामले दर्ज किए हैं और जांच के आधार पर कम से कम 35 दोषियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस जांच में पाया गया कि 1,234 घटनाएं 'राजनीतिक प्रकृति' की थीं, 20 घटनाएं सांप्रदायिक थीं और कम से कम 161 दावे झूठे या असत्य पाए गए.
'बांग्लादेश हिंदू बौद्ध ईसाई एकता परिषद' के दावों के अनुसार, 1,452 घटनाएं- या कुल दावों का 82.8 प्रतिशत- 5 अगस्त, 2024 को हुईं, जब हसीना को सत्ता से बेदखल किया गया था. 4 अगस्त को कम से कम 65 घटनाएं और 6 अगस्त को 70 घटनाएं हुईं. पुलिस को 5 अगस्त से 8 जनवरी, 2025 तक सांप्रदायिक हिंसा के 134 शिकायतें मिलीं. पुलिस ने उन सभी शिकायतों का अत्यंत महत्व के साथ जवाब दिया. कम से कम 53 मामले दर्ज किए गए और 65 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










