
'हिंदी ने कई भाषाओं को निगल लिया...', तमिलनाडु CM का पोस्ट, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया पलटवार
AajTak
एमके स्टालिन ने एक एक्स पोस्ट शेयर की. इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि हिंदी ने कई क्षेत्रीय भाषाओं को निगल लिया है. इसके चलते कई भाषाएं अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही हैं. उनके इसी पोस्ट पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पलटवार किया है.
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की इस टिप्पणी को लेकर कड़ी आलोचना की है कि उत्तर प्रदेश और बिहार कभी भी “हिंदी हार्टलैंड” नहीं थे और हिंदी ने कई क्षेत्रीय भाषाओं को निगल लिया. सोशल मीडिया पर मंत्री वैष्णव ने सीएम स्टालिन पर समाज को बांटने का प्रयास करने का आरोप लगाया और इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के रुख पर सवाल उठाया, क्योंकि वह हिंदी भाषी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं.
उन्होंने एक्स पर स्टालिन के एक पोस्ट को री-पोस्ट करते हुए लिखा, "समाज को बांटने के ऐसे थोथे प्रयासों से खराब शासन कभी नहीं छिप पाएगा. यह जानना दिलचस्प होगा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी इस विषय पर क्या कहते हैं. क्या हिंदी भाषी सीट के सांसद के तौर पर वे इस बात से सहमत हैं?"
दरअसल, एमके स्टालिन ने एक एक्स पोस्ट शेयर की. इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि हिंदी ने कई क्षेत्रीय भाषाओं को निगल लिया है. इसके चलते कई भाषाएं अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही हैं. उन्होंने साथ ही कहा कि यूपी और बिहार कभी भी सिर्फ हिंदी प्रदेश नहीं रहे हैं. उनके इसी पोस्ट पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पलटवार किया है.
स्टालिन ने अपने पोस्ट में लिखा था, "अन्य राज्यों से आये मेरे प्रिय बहनों और भाइयों, कभी सोचा है कि हिंदी ने कितनी भारतीय भाषाओं को निगल लिया है? भोजपुरी, मैथिली, अवधी, ब्रज, बुंदेली, गढ़वाली, कुमाऊंनी, मगही, मारवाड़ी, मालवी, छत्तीसगढ़ी, संथाली, अंगिका, हो, खड़िया, खोरठा, कुरमाली, कुरुख, मुंडारी और कई अन्य भाषाएं अब अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही हैं. एक अखंड हिंदी पहचान की कोशिश ही प्राचीन मातृभाषाओं को खत्म कर रही है."
तमिलनाडु के सीएम ने आगे लिखा, "उत्तर प्रदेश और बिहार कभी भी सिर्फ "हिंदी प्रदेश" नहीं रहे. उनकी वास्तविक भाषाएँ अब अतीत के अवशेष हैं. तमिलनाडु इसका विरोध करता है, क्योंकि हम जानते हैं कि इसका अंत कहां होगा. तमिल जागृत; तमिल राष्ट्र की संस्कृति बच गयी! कुछ भाषाओं ने हिंदी को रास्ता दिया; वे बिना किसी निशान के गायब हो गए."
स्टालिन ने पार्टी कार्यकर्ताओं को भी लिखा पत्र

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










