
हिंगोली-नांदेड़ हाईवे पर भीषण हादसा, चार लोग समेत 150 भेड़-बकरियों की मौत
AajTak
महाराष्ट्र के जलगांव में आयशर और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई. ड्राइवर को झपकी आने से हादसा हुआ है. चार लोग समेत 150 जानवरों की इस हादसे में मौत हुई है. क्षतिग्रस्त वाहन को क्रेन की मदद से रास्ते से हटाया गया है. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.
महाराष्ट्र के हिंगोली- नांदेड़ हाईवे पर सड़क किनारे खड़े ट्रक को भेड़-बकरियां लेकर जा रहे आयशर वाहन (मिनी ट्रक) ने सामने से जोरदार टक्कर मारी दी. हादसा इतना भीषण था कि आयशर में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, एक व्यक्ति ने अस्पताल जाते वक्त दम तोड़ा. हादसा गुरुवार सुबह करीब 4:30 बजे हुआ था. वहीं, इस मिनी ट्रक में मौजूद 150 भेड़-बकरियों की भी मौत हो गई.
दरअसल, आयशर वाहन (HR 55 AJ 3111) 150 के करीब भेड़-बकरियां लेकर हैदराबाद की ओर जा रहा था. आयशर वाहन मालेगांव के एक ब्रिज के नीचे से गुजर रहा था तब आयशर चालक की आंख लग गई और उसका वाहन के स्टीयरिंग से संतुलन हट गया.
सामने से मारी ट्रक में टक्कर
नतीजतन, सड़क किनारे खड़े ट्रक को सामने से आयशर वाहन ने टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि आयशर के परखच्चे उड़ गए. घटना के दौरान आयशर में 6 लोग सवार थे. जिसमें से तीन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. वहीं, आयशर में मौजूद 150 के करीब भेड़-बकरियों की भी इस हादसे में मौत हो गई.
चार लोग और 150 भेड़-बकरियों की मौत
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची राज्य महामार्ग पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए कलमनूरी के उपजिला अस्पताल में भिजवाया. यहां पर इलाज के दौरान एक और व्यक्ति ने दम तोड़ दिया. कुल चार लोगों की इस हादसे में जान गई है. दो लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है. वही, मृतकोंं का कलमनूरी उपजिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जाएगा.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










