
'हालात बदल रहे, आपके बूढ़े होने से पहले दिख जाएगा...', अखंड भारत से जुड़े सवाल पर बोले मोहन भागवत
AajTak
RSS प्रमुख मोहन भागवत से अखंड भारत से जुड़ा सवाल पूछा गया था. वह बोले कि हालात बदल रहे हैं. भारत से अलग हुए देशों को लगने लगा है कि गलती हो गई.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत का अखंड भारत पर नया बयान आया है. एक सवाल के जवाब में मोहन भागवत ने कहा कि भारत से अलग हुए देशों को अब अपनी गलती का अहसास होने लगा है.
मोहन भागवत महाराष्ट्र के नागपुर में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे. यहां मौजूद एक शख्स ने उनसे सवाल किया, 'हम भारत को अखंड भारत के रूप में कब तक देख लेंगे.'
इसका जवाब देते हुए भागवत ने कहा, 'कब तक बनेगा मैं ये नहीं बता सकता. उसके लिए ग्रह ज्योतिष देखना पड़ेगा. मैं तो जानवरों का डॉक्टर हूं. लेकिन अगर आप उसको करने जाएंगे तो आपके बूढ़े होने से पहले आपको दिखेगा.'
भागवत ने आगे कहा, 'क्योंकि परिस्थिति अब ऐसी करवट ले रही हैं. जो भारत से अलग हुए उनको लगने लगा है कि गलती हो गई. हमको फिर से भारत होना चाहिए. लेकिन वे मानते हैं कि भारत होना मतलब नक्शे की रेखाओं को पोछ डालना. लेकिन ऐसा नहीं है. सिर्फ उससे नहीं होगा.'
संघ प्रमुख बोले कि भारत होना मतलब भारत के स्वभाव को स्वीकार करना. भारत का स्वभाव मंजूर नहीं था, इसलिए भारत का विखंडन हुआ. वो स्वभाव जब आ जाएगा तो सारा भारत एक हो जाएगा. अपने जीवन में सब पड़ोसी देशों को ये सिखाना, ये काम हमको करना होगा. कर भी रहे हैं. हम मालदीव को पानी पहुंचा रहे हैं, श्रीलंका को पैसा पहुंचाते हैं. नेपाल को भूचाल में मदद करते हैं. बांग्लादेश को मदद करते हैं. सबको मदद कर रहे हैं.
आगे भागवत ने एक पुराने किस्से का जिक्र किया. वह बोले, '1992-93 में सार्क (SAARC) का अध्यक्ष बनते वक्त प्रेमदासा (श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति) ने कहा था कि दुनिया के बड़े देश छोटे देशों को निगलते हैं. इसलिए हमें सावधान रहकर एक रहना चाहिए. दक्षिण एशिया के देशों के लिए ये कठिन काम नहीं है. दुनिया में अभी हम अलग-अलग नाम से जाने जाते हैं. लेकिन वास्तव में हम एक ही भारत मुख्यभूमि के अंग हैं.' भागवत बोले कि ये भाव उत्तपन्न हो जाए कि भारत मेरी माता है. हमारे पूर्वज समान हैं. हमारे मूल्य जिसके आधार पर संस्कृति बनती है वह भी समान है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






